BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहारसहरसा बिहार
Trending

सहरसा जिला के समानी तेलवा पश्चिमी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

सहरसा जिला के समानी तेलवा पश्चिमी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा (बिहार)
*संवाददाता :-* विकास कुमार 7545816714

*स्टोरी :-* सहरसा जिला के समानी तेलवा पश्चिमी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

*एंकर :-* सहरसा जिला अंतर्गत जलई थाना क्षेत्र के समानी तेलवा पश्चिमी वार्ड नंबर 7 में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लाठी-डंडे से मारपीट करते लोग नजर आ रहे हैं। इस मारपीट में 65 वर्षीय अशोक साह गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार, अशोक साह आंगन में बैठे थे, तभी प्रमोद साह और निरगुन साह समेत कुछ लोग बांस से बने टाट को तोड़ने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप है। अशोक साह की पत्नी राम कुमारी देवी ने बताया कि श्रवण साह और प्रमोद साह के बीच जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी विवाद में प्रमोद साह का साथ नहीं देने पर उनके पति के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।

*BYTE :-* जख्मी का पत्नी राम कुमारी देवी
*BYTE :-* पूर्व मुखिया गजेंद्र प्रसाद साह

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com