डीएम कार्यालय पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने किया नेतृत्व।
डीएम कार्यालय पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने किया नेतृत्व।

बांदा में भाकियू अराजनैतिक का हल्ला बोल: गन्ना मूल्य ₹500 करने समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन।
योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी बांदा 
डीएम कार्यालय पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी ने किया नेतृत्व।
किसानों का आरोप- चीनी 55 रुपये पार, लेकिन गन्ने का रेट जस का तस।
बारिश से फसल नुकसान का सर्वे और खाद की कालाबाजारी रोकने की उठाई मांग।
बांदा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष महेन्द्र त्रिपाठी के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।
किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि प्रदेश में डीजल, खाद और कीटनाशक के दाम आसमान छू रहे हैं। चीनी का खुदरा रेट 48 रुपये से बढ़कर 55.70 रुपये प्रति किलो हो गया है, लेकिन 48 लाख गन्ना किसानों के गन्ने का मूल्य नहीं बढ़ाया गया है।
ज्ञापन में शामिल किसानों की प्रमुख 5 मांगें:
गन्ना मूल्य: गन्ने का रेट 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए और बकाया भुगतान समय पर हो।
फसल नुकसान व बटाईदार: बेमौसम बारिश से बर्बाद धान, उड़द और मूंग का गांववार सर्वे कर मुआवजा मिले। इसका लाभ बटाई और ठेके पर खेती करने वाले किसानों को भी दिया जाए।
आलू किसान: आलू बीज का सरकारी रेट 3600 रुपये से घटाकर अधिकतम 1500 रुपये किया जाए और कोल्ड स्टोरेज के किराए में राहत मिले।
गेहूं: गेहूं के सरकारी क्रय मूल्य में 10 से 20 प्रतिशत की वृद्धि की जाए।
खाद: यूरिया और DAP की कालाबाजारी पर सख्त रोक लगे और इनकी समय पर उपलब्धता सुनिश्चित हो।
Subscribe to my channel


