Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद- छात्रा की मौत पर साथी छात्रों ने लगाया जाम, हंगामा, तोड़फोड़

फिरोजाबाद- छात्रा की मौत पर साथी छात्रों ने लगाया जाम, हंगामा, तोड़फोड़

Spread the love

फिरोजाबाद- छात्रा की मौत पर साथी छात्रों ने लगाया जाम, हंगामा, तोड़फोड़

-एसपी सिटी के समझाने के बाद गुस्सायें छात्रों ने खोला जाम

फिरोजाबाद। डंपर चालक ने साइकिल सवार छात्रा को रौंद दिया। गंभीर हालत में छात्रा को शहर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे से गुस्साए छात्रों ने सड़क पर जमकर हंगामा किया और जाम लगा दिया।

जाम की जानकारी होते ही घटनास्थल पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। छात्राओं ने बड़े अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की। इस दौरान कुछ उपद्रवी लोगों ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया। पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग करते हुए उपद्रवी लोगों को खदेड़ा। पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पथराव के दौरान कई वाहनों के शीशे टूट गये।

हादसा थाना रामगढ़ क्षेत्र के रागी इंटर कॉलेज चनौरा के सामने का है। जहां पर स्कूल जाने के लिए नगला धनी नेपई निवासी 12 वर्षीय कक्षा छह की छात्रा दिव्या पुत्री सोनवीर साइकिल से रागी इंटर कॉलेज चनौरा जा रही थी। सड़क पार करते समय वहां से गुजर रहे डंफर ने छात्रा को रौंद दिया। छात्रा की साइकिल टूट गई तो वहीं छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्कूल के सामने ही हंगामा करते हुए जाम लगा दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत की खबर लगते ही परिवारीजनों के साथ छात्र और छात्राएं व ग्रामीण भी चनौरा विद्यालय के सामने सड़क पर बैठ गए। इस घटना की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया है। बड़े अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। इस दौरान उपद्रवी लोगों ने पुलिस के ऊपर पथराव कर दिया। पथराव से क्षेत्र में भगदड़ मच गई। लोग अपने वाहनों को छोड़कर भाग गए। इस दौरान कई वाहनों के शीशे टूट गये। वह

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com