BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

निगम पार्षद के सामूहिक प्रयास से महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित

निगम पार्षद के सामूहिक प्रयास से महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

निगम पार्षद के सामूहिक प्रयास से महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित

महिला कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के आयोजन सें महिलाओको मिल रहा बढाबा:साक्षी मल्लिक

सहरसा विकास कुमार प्रभारी

दुर्गा पूजा के अवसर पर नगर निगम के सभी पार्षद के सामूहिक प्रयास से महिला सशक्तिकरण को बढावा देने हेतु एमएलटी कॉलेज के खेल मैदान पर महिला कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर देश के प्रसिद्ध महिला पहलवान ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मल्लिक ने महिला कुश्ती पहलवानों के विजेता को मेडल प्रदान कर मनोबल बढाया।वही महिला कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कराने को लेकर नगर निगम पार्षदों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए खुशी जताया।वही नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा नें राष्ट्रीय पहलवान साक्षी मल्लिक को पुष्प गुच्छ,प्रतीक चिन्ह एवं इकावन हजार रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा,जिला खेल पदाधिकारी तोसी कुमारी,वार्ड पार्षद आशीष कुमार सिंह ,राजेश कुमार सिंह के द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कुश्ती प्रतियोगिता के आरंभ में सर्वप्रथम नेपाल से आई महिला पहलवान रूबी थापा एवं गायत्री कुमारी कानपुर के बीच दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें नेपाली महिला पहलवान रूबी थापा ने बेहतरीन कलाबाजी का प्रदर्शन करते हुए कानपुर से आई महिला पहलवान गायत्री कुमारी को पटखनी दी। तत्पश्चात गोरखपुर की ज्योति कुमारी एवं देवरिया से महिला पहलवान नेहा कुमारी के बीच कुश्ती प्रतियोगिता हुई। जिसमें दोनों पहलवान ने पूरी दमखम दिखाते हुए मैच ड्रॉ रहा ।वही दिल्ली से पधारी महिला पहलवान शिखा कुमारी एवं गोरखपुर से आई रानी कुमारी के बीच भी मैच ट्राई रहा। वही छपरा से आई संध्या कुमारी एवं गाजियाबाद से आई सपना कुमारी के बीच कुश्ती में गाजियाबाद से आई सपना कुमारी ने संध्या कुमारी को परास्त किया ।वही गाजियाबाद की नेहा कुमारी ने भी बनारस की पहलवान नंदनी कुमारी को पराजित किया ।इस क्रम में हरियाणा की खुशी कुमारी एवं गोरखपुर की रानी कुमारी के बीच दंगल आरंभ हुआ जिसमें गोरखपुर की रानी कुमारी ने कुश्ती प्रतियोगिता जीती। वही बनारस से आए पुरुष पहलवान भीम कुमार एवं मथुरा से आए धर्मवीर कुमार के बीच कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें धर्मवीर कुमार ने भीम पहलवान को परास्त किया। वहीं धर्मवीर कुमार एवं ओमवीर के बीच बेहतर दंगल प्रदर्शन देखने को मिला ।कार्यक्रम के उद्घोषक अयोध्या से आए बाबा बजरंगी दास पहलवान एवं बिहार मधेपुरा के अजय पहलवान द्वारा कार्यक्रम की उद्घोषणा की गई। वहीं बंटी पहलवान के द्वारा रेफरी का काम किया गया। इस मौके राष्ट्रीय पहलवान पदक विजेता साक्षी मलिक ने कहा कि जब मैं महिला कुश्ती प्रतियोगिता आरंभ की थी उसे समय संसाधन की घोर कमी थी। वहीं सरकार भी महिला पहलवान के प्रति उदासीन थी लेकिन वर्तमान समय में देश के सभी राज्यों एवं जिला स्तर तक महिला कुश्ती को बढ़ावा दिया जा रहा है जो हर्ष का विषय है। वही नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा ने कहा कि जिले में पहली बार नगर निगम के द्वारा वार्ड पार्षदों द्वारा महिला कुश्ती का आयोजन किया गया है। इससे महिला सशक्तिकरण में काफी बढ़ावा मिलेगी। इस मौके पर वार्ड पार्षद आशीष कुमार सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसमें सभी वार्ड पार्षद का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण किसी भी जनप्रतिनिधि को आमंत्रित नहीं किया गया। इस मौके पर राजा मिश्रा,गुलनियाज टिंकू,फिरोज आलम, पिंटू सिंह, दीपक कुमार,कैलाश साह, राजेश सिंह,ताबीस मैहर, दुर्गाकांत झा पिंटू सहित अन्य मौजूद थें।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com