BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

दुर्गा पूजा में अगलगी से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क, पूजा समितियों को दिए निर्देश

दुर्गा पूजा में अगलगी से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क, पूजा समितियों को दिए निर्देश

Spread the love

दुर्गा पूजा में अगलगी से बचाव को लेकर अग्निशमन विभाग सतर्क, पूजा समितियों को दिए निर्देश

पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता कर लोगों को जागरूक करने की अपील, पंडालों में अग्नि सुरक्षा के उपाय अपनाने पर जोर

सहरसा विकास कुमार प्रभारी

दुर्गा पूजा के अवसर पर आग लगने की घटनाओं को रोकने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को अग्निशमन विभाग के कार्यालय में पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इसमें दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता के दौरान अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। ऐसे में आग से बचाव के उपायों को अपनाना बेहद जरूरी है। पूजा समितियों को पंडालों में सुरक्षा मानकों का पालन करने, बिजली के तारों और अस्थायी विद्युत कनेक्शन की नियमित जांच कराने तथा ज्वलनशील सामग्री के इस्तेमाल में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। विभाग ने पूजा समितियों के अध्यक्षों एवं सदस्यों से अपील की कि वे स्वयंसेवकों को आग से बचाव और आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीकों की जानकारी दें। साथ ही पंडालों में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करें, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। अग्निशमन विभाग ने आम लोगों से भी अपील की कि पूजा के दौरान सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की अगलगी की घटना होने पर तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दें। विभाग का उद्देश्य जागरूकता और सुरक्षा उपायों के माध्यम से दुर्गा पूजा को सुरक्षित बनाना है। प्रेस वार्ता के माध्यम से मीडिया से भी अपील की गई कि अग्नि सुरक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों को आम लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि पूजा के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com