Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार सरकारी विधालय को किया अतिक्रमण. बच्चों को हो रही हैं खेलने में परेशानी 

सरकारी विधालय को किया अतिक्रमण. बच्चों को हो रही हैं खेलने में परेशानी 

Spread the love

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर – बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार  प्रखंड  अंतर्गत 1 दर्जन से अधिक ऐसे विद्यालय हैं जहां  विद्यालय के जमीन को दबंग लोगों ने  अतिक्रमण कर लिया है साथ ही विद्यालय में बने मकान को भी अतिक्रमण करने का मामला सामने आया है।  इस तरह का मामला तब उजागर हुआ जब सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीवछपुर के जमीन दाता  चंदेश्वरी यादव, वार्ड सदस्य पति सुरेश साह, रूपेश कुमार,  अमन कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय के जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए  विगत 10 वर्षों से लड़ाई लड़ रहा हूँ लेकिन यह अतिक्रमण अब तक पदाधिकारियों के द्वारा मुक्त नहीं कराया गया है। वही ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाया कि विद्यालय के शिक्षक के  मिलीभगत से  विद्यालय के चार कमरा को भी अतिक्रमण कर लिया गया है। स्थानीय दबंग लोगों ने विधालय के चार कमरों को अतिक्रमण कर किसी ना किसी प्रकार का सामान  रखता है।
जब प्रधानाध्यापक से विद्यालय के चार कमरा के बारे में पूछते हैं तो विद्यालय के शिक्षक या प्रधानाध्यापक बताते हैं कि चाबी नहीं मिल रहा है। जबकि यह विद्यालय पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक चलती है इसी तरह छात्र-छात्राओं को चार कमरा में ही आठवीं कक्षा तक के बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जाता है।
जिससे बच्चों को पढ़ने में काफी समस्याएं उत्पन्न होती है। और विद्यालय प्रांगण में साफ सफाई नहीं रहने के कारण छात्र छात्राओ को खेल कुद करने में भी काफी समस्याएं उत्पन्न होती है । कुछ ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में एक दो शिक्षक ऐसे हैं जो नहीं आते है।
इस संबंध में  विद्यालय के प्रधानाध्यापक विश्वनाथ अशोक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि  6 महीना से प्रधानाध्यापक हूं और मुझे अभी तक चाबी नहीं मिला है जिसके कारण चार कमरा में ही आठ कक्षा तक के बच्चों को पढ़ाई किसी तरह कर पाते हैं। विद्यालय में कुल 10 शिक्षक- शिक्षिकाए है। जिनमें 1 शिक्षिका सुजाता कुमारी बिना सुचना के बहुत लंबे समय से अनुपस्थित रहती है। अभी एक शिक्षक खेलारी पासवान बीईओ साहब के साथ गए हुए है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com