BreakingprobivPublicउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाराजनीतीव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसियासतस्थानीय खबरें
Trending

विद्यार्थियों की ज्ञान वृद्धि में पुस्तकालय की होती है अहम भूमिका : पुलकित गर्ग

विद्यार्थियों की ज्ञान वृद्धि में पुस्तकालय की होती है अहम भूमिका : पुलकित गर्ग

Spread the love

विद्यार्थियों की ज्ञान वृद्धि में पुस्तकालय की होती है अहम भूमिका : पुलकित गर्ग

गंगाप्रसाद करवरिया मंडल प्रभारी

: डीएम ने जितेंद्र सिंह धीरेंद्र सिंह महाविद्यालय में किया पुस्तकालय भवन का लोकार्पण*

*फोटो कैप्शन: डीएम पुलकित गर्ग को अभिनंदन पत्र सौंपते हरिमोहन सिंह, धीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, डॉ. रामनारायण त्रिपाठी आदि।

*चित्रकूट, 16 अक्टूबर।* जितेंद्र सिंह धीरेंद्र सिंह महाविद्यालय बछरन में जिलाधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया। इस दौरान उन्होंने पुस्तकालय में रखी पुस्तकों के बारे में जानकारी ली और कहा कि यहां न्यूज पेपर और करंट अफेयर्स पत्रिकाएं भी मंगाई जाएं, ताकि बच्चों के ज्ञान में वृद्धि हो और हमेशा देश-विदेश में घटित घटनाओं के बारे में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन अपने ज्ञान को अपडेट रखें। पुस्तकालय बच्चों को ज्ञान वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा। इस मौके पर उन्होंने कॉलेज प्रांगण में मौलश्री का पौध रोपण भी किया।

बाद में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के बाद भविष्य में वह क्या करना चाहते हैं, यह अभी से ही तय कर लेना चाहिए। इससे सफलता मिलने में आसानी होती है। हर बच्चा पहले से सोचे कि भविष्य में उसे क्या बनना है।

वहीं जिलाधिकारी ने शिक्षकों से कहा कि वह बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ रोजगार परक शिक्षा की ओर प्रेरित करें, उन्हें आत्मनिर्भर बनने की सीख दें, ताकि भविष्य में कोई बालक-बालिका बेरोजगार न रहे। उन्होंने बच्चों से कहा कि नौकरी ढूंढने वाले नहीं, नौकरी सृजन करने वाले बनें, नौकरी करने वालों से ज्यादा समृद्ध स्वरोजगारी होते हैं। विशेष रूप से बालिकाओं को तो हर हाल में आत्मनिर्भर बनना चाहिए। कुल मिलाकर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने हर व्यक्ति को कुछ न कुछ करने की सीख दी। उन्होंने सीएम युवा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें 5 लाख का लोन स्वरोजगार के लिए मिलता है, सरकार की इस योजना का लाभ उठाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि मेरे कई मित्र बड़ी-बड़ी कंपनी के मालिक हैं और उनकी आमदनी करोड़ों में है।

जिलाधिकारी ने इस मौके पर 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवाओं से वोटर बनने की अपील की और कहा कि वोटर कार्ड जरूर बनवाएं, लोकतंत्र की मजबूती और देश के विकास के लिए हर व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, इसके लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। साथ ही उन्होंने एक जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील करते हुए कहा कि पानी को बर्बाद न होने दें, लाइट का दुरुपयोग न करें, साफ-सफाई के प्रति जागरूक रहें, सड़कों पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर यादव ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और पुस्तकालय भवन के शानदार उद्घाटन समारोह के लिए विद्यालय संचालकों को बधाई दी।

इस दौरान कॉलेज प्रबंधक हरिमोहन सिंह ने जिलाधिकारी को उनके जीवन परिचय से परिपूर्ण एक शानदार अभिनंदन पत्र भेंट किया। धीरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह ने जिलाधिकारी का अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, डीसी विवेक सिंह, सीओ चकबंदी संजय शुक्ला, एसडीओ राजीव द्विवेदी, गायत्री शक्ति पीठ के प्रबंधक डॉ. रामनारायण त्रिपाठी, सभासद शंकर प्रसाद यादव, पालेश्वर नाथ इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. गौरव कुमार यादव, उप प्राचार्य रामसिया गुप्ता, इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राकेश कुमार, उमाशंकर रणविजय, अभय सिंह वीआईपी, ओम प्रकाश त्रिपाठी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक, अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक शिव भोले सिंह ने किया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com