सहरसा पासी समाज के लोगों ने जीविका डीपीएम एवं जिला प्रशासन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है
सहरसा पासी समाज के लोगों ने जीविका डीपीएम एवं जिला प्रशासन को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है

रिर्पोट – ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर – बिहार के सहरसा जिले के प्रशासन के द्वारा पासी समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है। जिसको लेकर पासी समाज के कोसी प्रमंडल अध्यक्ष सिकंदर कुमार चौधरी, पासी समाज के जिला अध्यक्ष बाल किशोर चौधरी, बैजनाथ पासी, दुर्गा पासी, किशोर पासी, संजय पासी, बेचन पासी, सुरेश पासी, संतोष पासी, शिवजी पासी, प्रमोद मासी, राजीव पासी, दिलीप पासी, प्रदीप पासी, दशरथ पासी सहित दर्जनों पासी समाज के लोगों ने हस्ताक्षर युक्त लिखित आवेदन जीविका डीपीएम एवं जिला प्रशासन को दिया है। आवेदन में कहां है कि मुख्यमंत्री समाधान यात्रा के दौरान हम सभी पासी समाज भुखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं। हम लोगों को फ्री किया जाए क्योंकि प्रशासन के द्वारा जोर-जबर्दस्ती घर से उठाकर ले जाया जाता है और मोटी रकम वसूली कर छोड़ दिया जाता है और नहीं देने पर जेल भेज दिया जाता है। हम सभी पासी लोग आत्महत्या करने पर मजबूर हो चुका हूँ। पासी समाज को रोजगार नहीं रहने से बच्चे की पढ़ाई कपड़ा की खर्च तक नहीं दे पाता हूं।

Subscribe to my channel



