BreakingprobivPublicUncategorizedएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरझारखण्डतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

पूजा पंडालों में अलग से बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य : विद्युत कार्यपालक अभियंता

पूजा पंडालों में अलग से बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य : विद्युत कार्यपालक अभियंता

Spread the love

पूजा पंडालों में अलग से बिजली कनेक्शन लेना अनिवार्य : विद्युत कार्यपालक अभियंता

बिना वैध कनेक्शन तार जोड़कर बिजली का उपयोग करना कानूनी अपराध, तीन शिफ्ट में संचालित होगा कंट्रोल रूम

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

आगामी दुर्गापूजा के दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षित एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी पूजा पंडाल समितियों के लिए अलग से अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेना अनिवार्य किया है। बिना अनुमति सीधे विद्युत तार जोड़कर बिजली का उपयोग करना कानूनी अपराध माना जाएगा। विद्युत विभाग के अनुसार, पूजा पंडालों को निर्धारित लोड के आधार पर तीन दिनों के लिए अस्थायी विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए निर्धारित सर्विस कनेक्शन चार्ज का भुगतान करना होगा। वर्ष 2026 के लिए एक केवीए लोड पर लगभग 1,878 रुपये, दो केवीए पर 2,806 रुपये, तीन केवीए पर 3,734 रुपये, चार केवीए पर 4,662 रुपये तथा 10 केवीए लोड पर 11,481 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसमें एनर्जी चार्ज, फिक्स्ड चार्ज, सर्विस कनेक्शन चार्ज और आवेदन शुल्क शामिल हैं। दुर्गापूजा के दौरान विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए प्रमंडल में तीनों शिफ्ट में कंट्रोल रूम संचालित किया जाएगा। इसके लिए पदाधिकारियों एवं विद्युत कर्मियों की अलग-अलग शिफ्ट में तैनाती की जाएगी, ताकि पूजा के दौरान बिजली से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निपटारा किया जा सके। विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहरसा ई. अमित कुमार ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बहाल रखना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पूजा समितियों से समय पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने तथा विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा पंडालों में सुरक्षित वायरिंग और विद्युत उपकरणों का इस्तेमाल किया जाए तथा पंडाल एवं विद्युत तारों के बीच निर्धारित मानक दूरी बनाए रखी जाए। उन्होंने बताया कि किसी भी विद्युत समस्या या शिकायत के लिए संबंधित विद्युत पदाधिकारी अथवा कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 92644 56421 पर संपर्क किया जा सकता है। विभाग ने पूजा समितियों से सुरक्षित विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित कर दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com