सुपौल गणपति बप्पा महोत्सव पर चल रहे राम कथा, भजन कीर्तन में झूम उठे श्रद्धालु
गणपति बप्पा महोत्सव पर चल रहे राम कथा, भजन कीर्तन में झूम उठे श्रद्धालु

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत बाजार के दुर्गा मंदिर परिसर स्थित गणपति बप्पा महोत्सव पर लगातार प्रतिदिन चल रहे राम कथा, भजन कीर्तन,से श्रद्धालुओं द्वारा झूम उठने की है।
गणपति बप्पा पूजा समिति के सचिव मनीष कुमार सिंह, ने बताया की गणपति बप्पा, रिद्धि,सिद्धि, विनायक,विघ्न हरता हैं।
सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण करती है।
वैसे भी हमारे संस्कृति में प्रथम पूजा गणपति बप्पा,से शुरुआत की जाती है।
गणपति बप्पा, सभी का काल,कष्ट,दुख, हरते हैं।
गणपति बप्पा, महोत्सव पर आज कई दिनों से दीदी द्वारा श्रद्धालुओं के बीच राम कथा, वचन, भजन कीर्तन किया जा रहा है।
ताकि जितने भी महिला, पुरुष, बच्चे, श्रद्धालु हैं सभी मिलकर इस भक्तिमय का लाभ उठावें।
वैसे भी मंदिर जाने से भजन कीर्तन, में शामिल होने से लोगों का मन शांत होता है।
साथ हीं मंदिर आने से कुछ देर मंदिर में समय बिताने से शांति के साथ सुख समृद्धि की भी अनुभव होने लगती है।
वहीं सभी श्रद्धालुओं से आग्रह भी किया जाता है की काम तो सभी के पास होते हैं।
लेकिन कुछ समय का फुर्सत निकालकर मंदिर जाएं अपने संस्कृति को ना भूलें।
नहीं हो सके तो कम से कम सप्ताह में एक बार सुबह में या शाम में अपने नजदीकी मंदिर में जाकर भगवान का दर्शन, पूजा अर्चना जरूर करें।
भगवान आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करेगी।
एक बार शुरुआत जरूर करें।
कम से कम आपको अनुभव भी मिल जाएगा।
वैसे भगवान सभी के अंदर विराजमान होते हैं।
सिर्फ भावना के साथ आवाज लगाने की जरूरत पड़ती है।
वहीं सभी मनुष्य अपने कर्म, अपने धर्म, से हीं पहचाने जाते हैं।
वैसे लोगों का कर्म हीं सर्वोपरि है।
इस राम कथा,भजन कीर्तन में महिलाएं, पुरुष, वृद्ध,बच्चे, खूब थिरकते नजर आए।
सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने इसका लुफ्त उठाया।
साथ हीं दिन में श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद,का वितरण किया गया।
बाईट:-मनीष कुमार सिंह, गणपति बप्पा पूजा समिति सचिव।

Subscribe to my channel



