BreakingprobivPublicUncategorizedएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरझारखण्डतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

Spread the love

दुर्गापूजा को लेकर पटुआहा में अग्निशमन विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान

पूजा पंडाल का किया निरीक्षण, आग से बचाव और सुरक्षित निकासी के बताए उपाय

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

आगामी दुर्गापूजा एवं अन्य त्योहारों के दौरान अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर शनिवार को अनुमंडल अग्निशमनालय, सहरसा की ओर से पटुआहा में जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूजा पंडाल का निरीक्षण कर आयोजकों और स्थानीय लोगों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही आग लगने के संभावित कारणों, बचाव के उपायों और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया।

अग्निशमन विभाग की टीम ने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए पूजा पंडालों में बिजली के तारों और कनेक्शनों की उचित व्यवस्था, ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित दूरी पर रखने, आपातकालीन निकास मार्ग खुला रखने तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजकों से सभी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई।

आग लगने पर घबराएं नहीं, तुरंत दें सूचना

अभियान के दौरान लोगों को बिजली के उपकरणों और गैस चूल्हे का सुरक्षित उपयोग करने तथा दीप, अगरबत्ती और अन्य ज्वलनशील वस्तुओं को जलाते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई। आग या धुएं का संकेत मिलने पर तुरंत सतर्क होने और अग्निशमन विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया।

टीम ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना चाहिए। आपातकालीन निकास मार्गों को अवरुद्ध नहीं करना चाहिए तथा भीड़ को नियंत्रित रखते हुए सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करनी चाहिए। आग बुझाने का प्रयास भी अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ही करना चाहिए।

इस अवसर पर सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी निरंजन कुमार, धीरज कुमार, अग्निक चालक अमित कुमार एवं अग्निक राहुल कुमार उपस्थित थे। अग्निशमन विभाग की टीम ने लोगों से अपील की कि वे त्योहारों के दौरान अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com