संजीव कुमार जायसवाल बने लोजपा (रामविलास) के जिला प्रधान महासचिव
संजीव कुमार जायसवाल बने लोजपा (रामविलास) के जिला प्रधान महासचिव

संजीव कुमार जायसवाल बने लोजपा (रामविलास) के जिला प्रधान महासचिव
जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने सौंपी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
संजीव जायसवाल को मिली नई जिम्मेदारी, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं को एकजुट करने पर रहेगा जोर।
सहरसा। विकास कुमार प्रभारी 
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सहरसा जिलाध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र कुमार शर्मा ने मोहनपुर पंचायत के मुखिया संजीव कुमार जायसवाल को जिला प्रधान महासचिव के पद पर मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
नवनियुक्त जिला प्रधान महासचिव संजीव कुमार जायसवाल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए वे लगातार प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। कार्यकर्ताओं के सम्मान, उनकी समस्याओं के समाधान और क्षेत्र की जनसमस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना भी उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
संजीव कुमार जायसवाल के मनोनयन पर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय कुमार सिंह, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव, एससी-एसटी जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रिंकू कुमारी, व्यावसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नरेश गुप्ता, किसान जिलाध्यक्ष विनोद मुखिया, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष फुलेश्वर रजक एवं सलखुआ प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी।
Subscribe to my channel

