नया बाजार वार्ड-11 की सड़क में अनियमितता की शिकायत पर विभाग को भेजी गई जांच रिपोर्ट
नया बाजार वार्ड-11 की सड़क में अनियमितता की शिकायत पर विभाग को भेजी गई जांच रिपोर्ट

नया बाजार वार्ड-11 की सड़क में अनियमितता की शिकायत पर विभाग को भेजी गई जांच रिपोर्ट
नगर एवं आवास विभाग के निर्देश पर हुई जांच, सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला
सहरसा। विकास कुमार प्रभारी सहरसा 
सहरसा नगर निगम क्षेत्र के नया बाजार वार्ड संख्या-11 में सड़क निर्माण कार्य में व्याप्त अनियमितता को लेकर की गई शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई। शिकायत के आलोक में नगर एवं आवास विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट विभाग को भेजी गई है। बताया गया कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किए जाने की शिकायत सामने आने के बाद जांच टीम ने स्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सड़क की गुणवत्ता एवं निर्माण की मोटाई से संबंधित कई बिंदुओं की जांच की गई। उपलब्ध जांच रिपोर्ट में प्राक्कलन के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं होने की बात सामने आने का उल्लेख किया गया है। जांच के दौरान सड़क की पीसीसी मोटाई को लेकर भी अंतर पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, प्राक्कलन में छह इंच मोटाई निर्धारित थी, जबकि स्थल पर खुदाई के दौरान कई स्थानों पर मोटाई करीब चार इंच पाई गई। इसके बाद जांच टीम ने मामले में आवश्यक रिकवरी एवं विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की है। जांच रिपोर्ट विभाग को भेजे जाने के बाद अब इस मामले में आगे की कार्रवाई पर नजर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी योजना के तहत कराए गए निर्माण कार्य में यदि अनियमितता हुई है तो संबंधित जिम्मेदारों पर कार्रवाई के साथ सरकारी राशि की भी वसूली होनी चाहिए।
Subscribe to my channel



