BreakingprobivPublicUncategorizedउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबाँदाबिज़नेसराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसियासतस्थानीय खबरें
Trending

अयोध्या में इंजीनियर की हत्या से बांदा में उबाल: शिवहरे समाज का उग्र प्रदर्शन, CBI जांच और 5 करोड़ मुआवजे की मांग

अयोध्या में इंजीनियर की हत्या से बांदा में उबाल: शिवहरे समाज का उग्र प्रदर्शन, CBI जांच और 5 करोड़ मुआवजे की मांग

Spread the love

अयोध्या में इंजीनियर की हत्या से बांदा में उबाल: शिवहरे समाज का उग्र प्रदर्शन, CBI जांच और 5 करोड़ मुआवजे की मांग

योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी

यश पेपर मिल अयोध्या में कार्यरत इंजीनियर आशीष शिवहरे की निर्मम हत्या।

एक हफ्ते बाद भी अयोध्या पुलिस के हाथ खाली, चित्रकूट धाम मंडल में भारी आक्रोश।

हजारों की संख्या में बांदा की सड़कों पर उतरे लोग, अशोक लाट से कलेक्ट्रेट तक किया मार्च।

राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी के नाम सौंपा गया ज्ञापन।

बांदा (न्यूज डेस्क):
रामनगरी अयोध्या की यश पेपर मिल में इंजीनियर के पद पर कार्यरत बांदा (ओरन) निवासी आशीष शिवहरे की निर्मम हत्या को लेकर चित्रकूट धाम मंडल में आक्रोश फूट पड़ा है। हत्या के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अयोध्या जिला प्रशासन द्वारा हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से नाराज शिवहरे, जायसवाल और राय समाज ने सोमवार को बांदा में वृहद स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया।

नाराज समाज के हजारों लोगों ने शहर के ‘अशोक लाट’ से लेकर जिला कलेक्ट्रेट तक एक विशाल आक्रोश मार्च निकाला। प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के माध्यम से उत्तर प्रदेश की राज्यपाल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) को एक ज्ञापन भेजा है।

ज्ञापन में रखी गई 4 सूत्रीय प्रमुख मांगें:

सीबीआई (CBI) जांच: इंजीनियर आशीष शिवहरे की हत्या की निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल मामले को सीबीआई को सौंपा जाए।

फांसी की सजा: इस निर्मम हत्याकांड में शामिल जो अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं, उनकी अविलंब गिरफ्तारी कर उन्हें फांसी दी जाए।

आर्थिक सहायता: मृतक के आश्रित परिवार के भरण-पोषण के लिए सरकार द्वारा 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।

सरकारी नौकरी: पीड़ित परिवार के एक सदस्य को तत्काल प्रभाव से सरकारी नौकरी दी जाए।

इन प्रमुख लोगों की रही मौजूदगी
इस जोरदार प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष मुकेश शिवहरे, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, शिव विशाल शिवहरे, संजय गुप्ता, बाबूलाल शिवहरे, पीयूष गुप्ता, बालकृष्ण शिवहरे, राम प्रकाश शिवहरे, अखिलेश शिवहरे, राजाराम शिवहरे, शैलेंद्र जायसवाल, भगवानदीन राय, रामबहोरी शिवहरे (पप्पू विभूति), राजेश शिवहरे, रविंद्र शिवहरे और विनीत शिवहरे शामिल थे।

कार्यक्रम के अंत में जिला महामंत्री नंदकिशोर शिवहरे ने प्रदर्शन में भारी संख्या में पहुंचे सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com