BreakingprobivPublicUncategorizedउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

दुर्गा पूजा को लेकर महापौर बैन प्रिया ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

दुर्गा पूजा को लेकर महापौर बैन प्रिया ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

Spread the love

दुर्गा पूजा को लेकर महापौर बैन प्रिया ने किया पूजा पंडालों का निरीक्षण

साफ-सफाई दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम कर्मियों को दिए निर्देश, दीपावली तक दूर होगी लाइट की कमी

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

दुर्गा पूजा को लेकर सहरसा नगर निगम प्रशासन ने शहर में साफ-सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम की महापौर बैन प्रिया ने शहर के विभिन्न दुर्गा स्थानों और पूजा पंडालों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, रोशनी और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही नगर निगम के संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पूजा के दौरान व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा।
महापौर ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान शहर के विभिन्न पूजा स्थलों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर निगम के कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने पूजा पंडालों के आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान स्वच्छता और बेहतर व्यवस्था बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान कई पूजा स्थलों पर रोशनी की कमी का मुद्दा भी सामने आया। इस संबंध में महापौर बैन प्रिया ने बताया कि फिलहाल लाइट की कमी है, लेकिन दुर्गा स्थानों की ओर से भी रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से भी आवश्यकतानुसार लाइट की व्यवस्था बेहतर बनाने की पहल की जाएगी। दीपावली के समय लाइट उपलब्ध होने पर उसे भी लगाया जाएगा, ताकि शहर में रोशनी की कमी को दूर किया जा सके। महापौर ने साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि पूजा के दौरान नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी की जाए और जहां भी कमी नजर आए, उसे दूर करने की दिशा में कार्रवाई की जाए। नगर निगम का उद्देश्य है कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com