धान अधिप्राप्ति में बाधा को लेकर पैक्स अध्यक्षों का प्रदर्शन डीएम को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन
धान अधिप्राप्ति में बाधा को लेकर पैक्स अध्यक्षों का प्रदर्शन डीएम को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
धान अधिप्राप्ति में बाधा को लेकर पैक्स अध्यक्षों का प्रदर्शन डीएम को सौंपा सात सूत्री ज्ञापन
खबर सहरसा से है, जहाँ वर्ष 2025-26 के धान अधिप्राप्ति कार्य में आ रही लगातार परेशानियों को लेकर जिले के पैक्स अध्यक्षों ने जिलाधिकारी दीपेश कुमार को सात सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। पैक्स अध्यक्षों ने बताया कि जिले में 124 पैक्स और व्यापार मंडलों को धान क्रय के लिए चयनित किया गया है, लेकिन सीएमआर जमा नहीं होने के कारण धान खरीद की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। पैक्स अध्यक्षों ने कहा कि धान खरीद 1 नवंबर से शुरू है, लेकिन चक्रीय प्रणाली बाधित होने से समितियों पर भारी ब्याज का बोझ बढ़ रहा है। साथ ही धान क्रय नहीं हो पाने की स्थिति में पैक्स अध्यक्षों को किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन के माध्यम से पैक्स अध्यक्षों ने अविलंब सीएमआर जमा सुनिश्चित करने, पैक्स व व्यापार मंडल को एक बार में दो लॉट का आदेश जारी करने, पर्याप्त भंडारण व्यवस्था, कैश क्रेडिट पर लगे ब्याज को माफ करने, शत-प्रतिशत धान क्रय लक्ष्य बढ़ाने, साख सीमा 100 प्रतिशत तक बढ़ाने और धान खरीद की अवधि 31 मार्च तक विस्तारित करने की मांग की। इस दौरान जिले के विभिन्न पैक्स व व्यापार मंडल के अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Subscribe to my channel



