Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद पोषण के साथ दवा का कोर्स करें पूरा क्षय रोगी-मेयर

पोषण के साथ दवा का कोर्स करें पूरा क्षय रोगी-मेयर

Spread the love

जिला फिरोजाबाद

फिरोजाबाद: पोषण के साथ दवा का कोर्स करें पूरा क्षय रोगी-मेयर

– मेयर ने सीएमओ कार्याजय पर क्षय रोगियों को प्रदान की पोषण सामग्री

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मेयर नूतन राठौर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय तथा विभिन्न टीबी यूनिटों पर 478 टीबी रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई।

संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में महानगर मंत्री कैलाश ओझा ने 20 टीबी रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की। साथ ही विभिन्न संस्थानों, निर्वाचित प्रतिनिधि, गैर सरकारी संगठन, व्यक्तियों ने टीबी रोगियों को गोद लेने की इच्छा जाहिर की। कार्यक्रम में मेयर नूतन राठौर ने कहा कि टीबी रोगियों को टीबी की दवा का कोर्स डॉक्टर द्वारा बताए गए समय तक पूरा करना है। टीबी की दवा को बीच में नहीं छोड़ना है तथा दवा के दौरान रोगी को पौष्टिक आहार भी लेना है। इस अवसर पर सीएमओ डा. डीके प्रेमी ने कहा कि आईईसी के माध्यम से टीबी जागरूकता के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा जनता को टीबी रोग के प्रति जानकारी प्राप्त हो सके तथा आम जनमानस क्षय रोग के प्रति जागरूक हो सकें।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com