सहरसा में स्वाधीनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर उठाई आवाज
सहरसा में स्वाधीनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर उठाई आवाज

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
सहरसा में स्वाधीनता पार्टी का स्थापना दिवस समारोह, राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर उठाई आवाज
सहरसा में स्वाधीनता पार्टी का चौथा स्थापना दिवस और तृतीय वर्षगांठ समारोह पूरब बाजार स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर शंकर प्रभात का अंगवस्त्र, पाग, चादर, फूलमाला तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमर शंकर प्रभात ने कहा कि बनिया और हलवाई समाज राजनीतिक रूप से उपेक्षित हैं तथा उन्हें उनकी आबादी के अनुरूप राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि स्वाधीनता पार्टी “भागीदारी से हिस्सेदारी” की दिशा में काम कर रही है और पूरे बिहार में संगठन का विस्तार किया जा रहा है। खासकर कोसी, सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्रों में राजनीतिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने दावा किया कि राज्य में हलवाई समाज की आबादी लगभग चार प्रतिशत है, लेकिन राजनीति में उसका प्रतिनिधित्व बेहद कम है। पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत कर समाज को राजनीतिक रूप से जागरूक बनाने का संकल्प दोहराया।
Subscribe to my channel



