Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

भारत फाइनेंस कर्मी को गोली मार लुटे 80 हजार रुपए

भारत फाइनेंस कर्मी को गोली मार लुटे 80 हजार रुपए

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* भारत फाइनेंस कर्मी को गोली मार लुटे 80 हजार रुपए। जख्मी हालत में सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज सोमवार 24 अप्रैल को साम में कलेक्शन कर लौट रहे भारत फायनांस कंपनी के कर्मी से अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने 80 हजार रुपया छिनतई कर हांथ में गोली मारकर जख्मी कर दिया।और मौके वारदात से फरार हो गया।आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा जख्मी को सोनवर्षा राज प्राथमिक अस्पताल ले गया जहाँ डॉ ने प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घटना जिले के सिमरीबख्तियारपुर थानां अंतर्गत भटोनि पुला के पास की बतायी जा रही है।वहीं पुलिस इस घटना को लेकर तफ्तीश में जुट गई।
बतातें चलें कि भारत फायनांस कंपनी के के कर्मी का नाम सौरव कुमार है जो मधेपुरा जिले के आलम नगर वार्ड नं 4 का रहने वाला बताया जा रहा है।आज सोमवार को मीटिंग करने को लेकर सिमरीबख्तियारपुर थानां क्षेत्र के पहाड़पुर आया हुआ था।मीटिंग समाप्त होने के बाद कर्मी अपने बाइक से सोनवर्षा राज लौट रहा था।उसी दौरान अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने भटोनि पुला के पास ओवर टेक कर गाड़ी रूकवाया और दो गोली चलाया ।जिसमें एक गोली कर्मी के हांथ को चीरते हुए बाहर निकल गया उसके बाद बदमाशों ने कर्मी के पास तकरीबन 85 हजार रुपया था वो छिनतई कर फरार हो गया।
जख्मी की माने तो आज सोमवार को मीटिंग करके सोनवर्षा राज लौट रहे थे ।रास्ते में भटोनि पुल के समीप अज्ञात बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवर टेक कर गाड़ी रूकवाया और गोली चला दिया।उसके बाद मेरे पास तकरीबन 85 हाजर रुपया और मोबाइल था वो छिनतई कर फरार हो गया।स्थानीय लोगों के द्वारा मुझे सोनवर्षा राज अस्पताल में भर्ती करवाया।जहां डॉ प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
वहीं इस घटना को लेकर सिमरीबख्तियारपुर थानां अध्य्क्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि एक फायनांस कंपनी के कर्मी के हांथ में अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारी गयी है और पैसे की भी छिनतई की बात सामने आई है।जांच की जा रही है।उन्होंने ये भी कहा कि अभी पीड़ित के द्वारा आवेदन अप्राप्त है।आवेदन मिलने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

*BYTE :-* सौरभ कुमार जख्मी भारत फाइनेंस कर्मी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com