Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार मारपीट रंगदारी एवं छिनतई का आरोप

मारपीट रंगदारी एवं छिनतई का आरोप

Spread the love

 

सहरसा ब्यूरो चीफ सुभाष भाई सहरसा बिहार

सहरसा
सदर थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी राजेश सिंह उर्फ भोला सिंह के द्वारा चंद्र भूषण झा सहित अन्य लोगों पर मारपीट रंगदारी एवं छिनतई करने का आरोप लगाते हुए सदर थाना में आवेदन दिया है। दिए गए आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा है कि बुधवार की देर शाम मेरे नया बाजार स्थित घर के बाहर सड़क के गली में चंद्र भूषण झा मुझे बुलाकर गली ले गया वहां पहले से ही अरुण चौधरी,सुनील चौधरी,पवन साह सभी साकिन बेंगहा एवं रंजन मिश्रा,प्रणब कुमार सिंह दोनों नया बाजार के रहने वाले हैं यही सभी मुझे पकड़ कर मेरे साथ मारपीट और गाली गलौज करना शुरू कर दिया जब तक मैं कुछ बोलता उससे पहले मेरे गले से सोने का दो चेन जो करीब 80 हजार रुपया का था वह छीन लिया और बोला रंगदारी मे लिए है। तब तक इधर मेरे जेब में 5 हजार नगद था जो चंद्र भूषण झा पिस्तौल का भय दिखाते हुए ले लिया और बोला कि सोने का चेन लिए वो रंगदारी में लिए है पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि मैं अपना जान बचाने के लिए कुछ भी नहीं बोला चंद्र भूषण झा एवं अन्य लोग मेरे साथ रंगदारी एवं मारपीट गाली-गलौज की घटना को पिस्तौल का भय दिखाते हुए घटना की अंजाम देकर भाग गया साथ जाते-जाते कहा यदि पुलिस और न्यायालय में कहीं आवेदन दिया तो अंजाम बुरा होगा जिसके बाद पीड़ित व्यक्ति आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com