सहरसा बिहार एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद
एक नवंबर से शुरू होगी धान की खरीद

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित पैक्स गोदाम पर गुरुवार को जिला सहकारिता पदाधिकारी के उपस्थित में सभी पैक्स अध्यक्ष को धान अधिप्राप्ति के लिए बैठक आयोजित की गई ।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी शिव शंकर कुमार ने कहा कि सभी पैक्स अध्यक्षों आगामी 1 नवंबर 2022से धान अधिप्राप्ति की शुरुआत की जाएगी, उन्होंने बताया कि सामान्य किस्म के धान अधिप्राप्ति के लिए 2040 रुपेया प्रति क्विंटल के दर निर्धारित की गई है। उन्होंने उपस्थित पैक्स अध्यक्ष निर्देश दिया कि 1 नवंबर से धान अधिप्राप्ति के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए। उन्होंने अस्पष्ट किया कि वर्ष 2022/ 23 में केवल पंजीकृत किसानों से धान की अधिप्राप्ति की जाएगी।
उन्होंने कहा कि ए ग्रेड धान की सरकारी दर 2060 रूपया निर्धारित किया गया है और बी ग्रेड के लिए 2040 रूपया निर्धारित किया गया है।
इस मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी कैलाश कुमार कौशल ,पैक्स अध्यक्ष शिवनंदन प्रसाद यादव, खजुरी पैक्स अध्यक्ष संतोष कुमार, अजगैबा के पैक्स अध्यक्ष शुशील कुमार उर्फ फौजी साहब , गम्हरिया पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार साह सहित अन्य पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


