BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

सात माह की बकाया मजदूरी को लेकर खाद्य निगम के श्रमिक हड़ताल पर, अनाज आपूर्ति प्रभावित

सात माह की बकाया मजदूरी को लेकर खाद्य निगम के श्रमिक हड़ताल पर, अनाज आपूर्ति प्रभावित

Spread the love

लोकेशन  सहरसा (बिहार)
संवाददाता  विकास कुमार 

 सात माह की बकाया मजदूरी को लेकर खाद्य निगम के श्रमिक हड़ताल पर, अनाज आपूर्ति प्रभावित

 बिहार राज्य खाद्य निगम के कहरा गोदाम में बकाया मजदूरी और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर लोडिंग-अनलोडिंग श्रमिकों ने दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण जन वितरण प्रणाली के तहत अनाज की आपूर्ति प्रभावित हो गई है, जिससे कई डीलरों और उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। श्रमिकों का आरोप है कि उन्हें पिछले सात महीने से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है और निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के बजाय काफी कम भुगतान किया जा रहा है। वहीं, डीलरों ने समय पर अनाज नहीं मिलने और गोदाम से स्वयं अनाज उठाने के लिए मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, गोदाम प्रबंधक ने श्रमिकों की मांगों को उचित बताते हुए कहा कि भुगतान परिवहन एजेंसी द्वारा नहीं किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है और इसकी सूचना विभाग को भेज दी गई है!

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com