हरदोई हरदोई थाना सुरसा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 सातीर अंतर्जनपदीय गौ तस्करों को गिरफ्तार कर दो ट्रकों से 45 गोवंश व अवैध शस्त्र बरामद किए गए

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट
हरदोई थाना सुरसा पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान 2 सातीर अंतर्जनपदीय गौ तस्करों को गिरफ्तार कर दो ट्रकों से 45 गोवंश व अवैध शस्त्र बरामद किए गए,पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण हेतु गौ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सुरसा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गहरोई के जंगल में कुछ लोगों द्वारा गोवंश ट्रक में भरकर ले जाए जा रहे हैं सूचना पर तत्काल पुलिस की दो टीमों का गठन कर दबिश दी गई मौके पर दो ट्रकों में गोवंश जानवरों को बेरहमी से मारते पीटते हुए भरा जा रहा था मौके पर मौजूद अभियुक्तों ने पुलिस को आता देख पुलिस के ऊपर जान से मारने की नियत से फायरिंग की जिसमें पुलिस वाले बाल-बाल बच गए फायरिंग कर रहे अभियुक्त मकबूल को पुलिस ने एक आदत तमंचा 315 बोर जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस के साथ ट्रक के केबिन से व अभियुक्त खलील को ट्रक के अंदर गोवंशों के बीच से गिरफ्तार किया तथा अन्य चार से पांच अभियुक्त जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह लोग स्थानीय लोगों को कुछ पैसा देकर एक स्थान पर जानवरों को इकट्ठा करवा लेते हैं तथा ट्रकों में लादकर बिहार व पश्चिम बंगाल में ले जाकर बेच देते थे

Subscribe to my channel


