Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद : समाजसेवी सुभाष चंद जी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई

Spread the love

फिरोजाबाद

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी

आज दिनांक 20 सितंबर 2021 को क्षेत्रीय ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय अहाता शोभाराम पर वरिष्ठ कांग्रेसी एवं समाजसेवी सुभाष चंद जी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डॉ बीएस गौतम ने कहा कि योगी जी की भाजपा सरकार के साडे 4 साल पूरी तरह से जनता के लिए एक बुरा सपना जैसी रही जिससे स्पष्ट है कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा योगी सरकार को उखाड़ फेंक देगी और उन्होंने कहा कि चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं एवं कोरोना जैसी महामारी में पूर्ण रूप से विफल रही ऐसा भाजपा के पास कुछ भी नहीं जिसे लेकर जनता के बीच जाए और वोट मांग सकें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल उपाध्याय ने कहा कि डेंगू मलेरिया एवं अन्य चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं तथा कानून व्यवस्था में ध्वस्त रही भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश में दोबारा नहीं आ सकती भाजपा ने उत्तर प्रदेश में वैमनस्यता तथा जन विरोधी नीतियों पर कार्य किया है जिसे लेकर जनता कतई माफ नहीं करेगी और कांग्रेस की रीति नीति को देखते हुए प्रदेश का किसान मजदूर दलित वर्ग कांग्रेस की ओर आस की निगाहों से देख रहा है यह कोई करिश्मा ही होगा कि भाजपा को हारते ही कांग्रेस की सरकार पूरे दमखम से उत्तर प्रदेश में बनेगी बैठक में परम् सुख अशोक कुमार एके सिंह खैरी सिंह सत्यप्रकाश सिंह अभय प्रताप सिंह शेर सिंह प्रेमपाल सत्य विजय प्रमोद कमल सिंह यादव धर्मवीर राजीव मल्होत्रा अनिकेत आदि लोग उपस्थित रहे

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com