फिरोजाबाद मुख्यमंत्री सामूहिक विवाक कार्यक्रम में वर-वधुओं को आर्शीवाद देते नगर विधायक मनीष असीजा साथ में डीएम रवि रंजन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाक कार्यक्रम में वर-वधुओं को आर्शीवाद देते नगर विधायक मनीष असीजा साथ में डीएम रवि रंजन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाक कार्यक्रम में वर-वधुओं को आर्शीवाद देते नगर विधायक मनीष असीजा साथ में डीएम रवि रंजन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 169 जोड़ों ने लिए सात फेरे, 11 जोड़ो का कराया निकाह
-जिला मुख्यालय स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह
फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी के अवसर विकास भवन स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सर्वधर्म सम्भाव की गूंज सुनाई दी। एक तरफ जहां सामूहिक विवाह समारोह के पंडाल में मंत्रोच्चारण की गूंज सुनाई दी, तो वहीं दूसरी तरफ निकाह का कबूलनामें की भी गूंज सुनाई दे रही थी। इसमें जिले भर से आए कुल 180 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराया गया। जिसमें 11 जोड़े मुस्लिम जोड़े भी शामिल है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक मनीष असीजा, डीएम रवि रंजन ने संयुक्त रूप से भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि धन के अभाव में किसी गरीब की बेटी की शादी में अड़चन नहीं आनी चाहिए। इसलिए सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। इससे उन गरीब लोगों को लाभ मिलेगा, जो बेटियों की शादी करने में सक्षम नहीं हैं। सरकार की इस योजना का लाभ गरीबों और उनकी बेटियों को मिल रहा है। डीएम ने कहा कि जिले स्तर पर सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया है। पहले यह ब्लाक स्तर पर किया जाता था। किसी भी गरीब की बेटी शादी होने से वंचित न रह जाए या कोई गलत तरीके से झूठ बोलकर शादी न करा दे। इसलिए जोड़ों की जांच भी कराई गई है। शुक्रवार को मुख्यालय पर एक साथ कुल 180 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। जिसमें 169 जोड़ो ने सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का वादा किया। वहीं 11 मुस्लिम जोड़ो का निकाह सम्पन्न कराया गया। शादीशुदा जोड़ों को आशीर्वाद देने के
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



