गढवा युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

विचार संगाेष्ठी का आयाेजन: युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से हुई चर्चा
झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कांडी ईकाई के द्वारा नगर मंत्री प्रिंस कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के तैल चित्र पर युवाओं ने माल्यार्पण किया व दीप प्रज्ज्वलित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। उसके बाद परिषद गीत का गायन किया गया और विचार संगोष्ठी आयोजित की गई।
विचार गोष्ठी में संबोधित करते हुए प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का उद्देश्य विवेकानंद की शिक्षाओं एवं आदर्शों को भारतीय युवाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में पेश किया जाना है।
इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है ताकि देश के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन, कार्य शैली, चेतना और आदर्श से प्रेरणा ले सकें।
प्रिंस ने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि जब भी आपको लगे की मैं जीवन में उदासीन व गलत मार्ग पर जा रहा हूं, तब आपको स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को सुनकर आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने का पहला कार्य स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा किया गया। कहा कि युवाओं को जीवन में अच्छे विचार और क्रांति की जरूरत है।
मौके पर नगर सह मंत्री पंकज कुमार लक्की कुमार , नगर मीडिया प्रभारी अविनाश विश्वकर्मा, नगर सोशल मीडिया प्रभारी राजा कुमार स्वेब अख्यतर, नगर एस डी प्रमुख इरफान खान , नगर एस एफ एस प्रमुख विशाल मेहता, नगर कार्यालय प्रमुख नीरज कुमार मेहता, नगर कार्यकारिणी सदस्य राजन मेहता, एवं विशेष आमंत्रित सदस्य साकेत मिश्र व राजेश सत्या कुमार, रंजीत कुमार, मोजूद रहें।

Subscribe to my channel


