Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : *कांडी प्रखंड क्षेत्र में एक ही रात्रि में दो गाड़ियों की हुई चोरी*

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

गढ़वा जिले के कांडी-थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिहरपुर पंचायत के ग्राम डगर में भुनेश्वर राम की बोलेरो गाड़ी रात्रि के 11:00 बजे चोरी हो गई। जिस गाड़ी का कलर सिल्वर रंग का था जिसका गाड़ी संख्याJH03E 9644 है। गाड़ी चोरी होने की सूचना हरिहरपुर ओपी प्रभारी को दिया गया। चोरी की सूचना मिलते ही हरिहरपुर ओपी का सब इंस्पेक्टर अभय कुमार व कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने भुवनेश्वर राम के घर जाकर जांच किया एवं जांच पड़ताल में लग गये। कांडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोग चोरों को जल्द ही चिन्हित कर गिरफ्त में कर लेंगे।

वही दूसरी ओर कांडी निवासी राजू कुमार मिश्रा की एक बोलेरो की चोरी सोमवार की रात में अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी।उजला रंग के बोलेरो का नंबर JH 14 C 1080 है और गाड़ी का चेचिस नंबर जिएचसी 4 जी17282 है।
गाड़ी मालिक ने बोलेरो चोरी होने की मामला कांडी थाना में मंगलवार को दर्ज करा दी है।थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस उत्तरप्रदेश के इलाके में लगातार छापामारी कर रही है।बोलेरो चोरी की यह घटना थाना से लगभग पांच सौ मीटर दूर कांडी – केतार मुख्य सड़क के किनारे से हो गयी है ।गाड़ी मालिक ने बताया कि रोज की तरह गाड़ी को अच्छी तरह से लॉक कर अपने घर के सामने मुख्य सड़क के किनारे 6 बजे शाम में गाड़ी को खड़ा कर घर में चले गए थे।
11 बजे रात तक गाड़ी को हम सभी सुरक्षित खड़ा देखे हैं।सुबह में 5 बजे जब सो कर उठने के बाद देखा कि उस स्थान पर गाड़ी नही थी।उसके बाद थाना में बोलेरो चोरी होने की सूचना दिए।
इस तरह एक ही रात में लगभग एक ही इलाके से एक साथ दो गाड़ियों की चोरी होना सुरक्षा पर एक सवाल खड़ा होता है।इलाके में इसकी चर्चा जोरों पर है।गाड़ी मालिकों में भय ब्याप्त है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com