फिरोजाबाद भारतीय सद्भावना सेवा समिति ने लाखों प्रतिभाओं का कराया बिसर्जन
भारतीय सद्भावना सेवा समिति ने लाखों प्रतिभाओं का कराया बिसर्जन

फिरोजाबाद: भारतीय सद्भावना सेवा समिति ने लाखों प्रतिभाओं का कराया बिसर्जन
फिरोजाबाद। भारतीय सद्भावना सेवा समिति द्वारा लाखों प्रतिमाओं को एकत्रित कर सम्मान पूर्वक विसर्जन किया गया। मंगला गौरी ट्रांसपोर्ट शीतल खा रोड से मूर्ति विसर्जन हेतु संकलन वाहन को निकाय चुनाव प्रभारी सत्यवीर गुप्ता, अपर नगर आयुक्त, नीतेश अग्रवाल ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता अभियान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
समिति के महासचिव अनुभव माहेश्वरी ने कहा कि विगत चार वर्षों से समिति देवी-देवताओं की प्रतिमा एकत्रित कर सम्मान पूर्व विसर्जन करती है। समिति के प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि वाहन प्रभारी व प्रत्येक वाहन में पांच वाहन संयोजक बनाए थे। उन सभी के माध्यम लगभग 60 चिन्हित स्थान प्रभारी भी बनाए। उसके बाद डोर टू डोर संकलन वाहन भेजे गए है। लगभग तीन लाख से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। इस दौरान बीएस गुप्ता, रितेश अग्रवाल, विनोद माहेश्वरी, आशीष अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, सतेन्द्र जैन सोली, गौरी शंकर, ऋतिक जैन, सोमदत्त गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से जिला प्रभारी अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel

