फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर द्रोपदी मुर्म के राष्ट्रपति बनने पर मिष्ठान वितरण किया
भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर द्रोपदी मुर्म के राष्ट्रपति बनने पर मिष्ठान वितरण किया


आज भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर द्रोपदी मुर्म के राष्ट्रपति बनने पर मिष्ठान वितरण किया ।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि देश की पन्द्रह वी राष्ट्रपति बनने जा रही आदिवासी जनजाति समाज में जन्मी एक साधारण महिला को राष्ट्रपति बनने पर भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया और श्रीमती द्रोपती मुर्मू ने 1927 में भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजनीति में प्रवेश किया और उसी वर्ष उन्हें रायरंगपुर उड़ीसा के पार्षद के रूप में चुना गया उन्हें भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के उपाध्यक्ष के रूप में भी दायित्व पर रह चुकी हैं। द्रोपदी मुर्म को वर्ष 2007 में उड़ीसा विधान सभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में नीलकंठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।भाजपा अनुसूचित मोर्चा बृजक्षेत्र सह प्रभारी रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू एक भारतीय राजनीतिक और एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं वह उड़ीसा मयूरभंज के बेइदापोशी गांव में संथाल समुदाय से हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में कई प्रतिष्ठित पदों पर रहकर जनता की सेवा की इस शीर्ष पद के लिए उम्मीदवारों में से सबसे लोकप्रिय नेता द्रौपदी मुर्म आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखने वाली झारखंड के पूर्व राज्यपाल हैं भारत में पिछला राष्ट्रपति का चुनाव 2017 में हुआ था 5 साल बाद फिर से 2022 में चुनाव हुआ है इस शीर्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रपति पद के लिए द्रोपदी मुर्मू को उम्मीदवार घोषित किया गया था आज इस राष्ट्रपति के चुनाव में श्रीमती द्रोपदी मुर्मू ने विपक्ष के प्रत्याशी को भारी मतों से हरा कर देश की राष्ट्रपति बनी है इस दौरान जिलामंत्री संजय सिंह परमार,सुशील पोनियां,अंकित शर्मा,आजाद जैन,कुलदीप पोनियां,सनी भारद्वाज ,जितेंद्र शर्मा,राहुल जैन,अंकित पंडित, आदि रहे

Subscribe to my channel



