BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

सेवा सेतु शिविर में मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, 06 से 08 अक्टूबर तक होगा आयोजन सहरसा जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार’, 26 केंद्रीय योजनाओं समेत राज्य की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

सेवा सेतु शिविर में मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, 06 से 08 अक्टूबर तक होगा आयोजन सहरसा जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार’, 26 केंद्रीय योजनाओं समेत राज्य की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

Spread the love

सेवा सेतु शिविर में मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, 06 से 08 अक्टूबर तक होगा आयोजन

सहरसा जिले के सभी प्रखंडों में लगेगा ‘सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार’, 26 केंद्रीय योजनाओं समेत राज्य की योजनाओं की दी जाएगी जानकारी

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी सहरसा

आमजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमतापूर्वक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सहरसा जिले के सभी प्रखंडों में 06, 07 एवं 08 अक्टूबर 2026 को ‘सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।
शिविर में भारत सरकार की 26 योजनाओं सहित राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पूर्व से लंबित लाभ, आवेदनों एवं शिकायतों के निष्पादन को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शिविर के प्रभावी संचालन के लिए जिले के सभी प्रखंडों में वरीय पदाधिकारियों को प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है। संबंधित पदाधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है।
जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित ‘सेवा सेतु शिविर–सरकार आपके द्वार’ में पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रता के अनुसार आवश्यक सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।
जिला प्रशासन का लक्ष्य सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं को पात्र लोगों तक सहज, पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com