Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद सुहागनगरी में धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

सुहागनगरी में धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

Spread the love

फिरोजाबाद: सुहागनगरी में धूमधाम से निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा

फिरोजाबाद। श्री श्याम परिवार समिति एवं समस्त भक्तनन द्वारा खाटू श्याम की निशान यात्रा गोपाल आश्रम से निकाली गई। निशान यात्रा में भक्तगण खाटू श्याम के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे।

रविवार को खाटू श्याम निशान यात्रा का शुभारम्भ मेयर नूतन राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। निशान यात्रा गोपाल आश्रम से प्रारम्भ होकर जलेसर रोड वर्फखाना चैराह, पुराना डाकखाना चैराहा, रामलीला चैराहा, कोटला चुंगी चैराहा होते हुए रैपुरा रोड जगदम्मा नगर स्थित खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। निशान यात्रा में भक्तगण खाटू श्याम के भजनों पर झूमते दिखाई दिए। देर शाम मंदिर प्रांगण में भजन संध्या आयोजित की गई।

निशान यात्रा में राजेश शर्मा, राजीव यादव, मंदिर महंत अमित दीक्षित, उमेश राजौरिया, कृष्णकांत केदारिया, श्याम सुंदर, गौरव वर्माद्व अजीत अग्रवाल, दिनेश शर्मा, मुकेश विद्यार्थी के अलावा हजारों की तादाद में खाटू श्याम के भक्त मौजूद रहे।

फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइफ से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com