आगरा अतिक्रमणकर्ताओं को कल तक की मोहलत, मची खलबली
अतिक्रमणकर्ताओं को कल तक की मोहलत, मची खलबली

**गुरुवार को दहाड़ेगा बुलडोजर, प्रशासन ने खिंची लक्ष्मण रेखा
एत्मादपुर में मैन बाजार में नाले तक हटेगा अतिक्रमण
एत्मादपुर (आगरा)। नगर में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों में खलबली मची हुई है। सोमवार की शाम थाना परिसर में हुई बैठक में पुलिस-प्रशासन ने सभी अतिक्रमणकारियों को बुधवार तक की मोहलत देकर लक्ष्मण रेखा खिंच दी है। चेतावनी स्वरूप कहा गया है कि गुरुवार की सुबह मुख्यमंत्री योगी का बुलडोजर सभी स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणों को ढहा देगा।
सोमवार की शाम को एसडीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना परिसर में हुई बैठक में नगर के ठेल-ढकेल वालों से लेकर बाजार में नाले पर अवैध कब्जा कर दुकान और मकान बनाने वाले सभी अतिक्रमणकर्ताओं को स्पष्ट शब्दों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिक्रमण हटाओ अभियान की मंशा बता दी गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन ने कहा कि निर्धारित समय सीमा के बाद किसी के साथ कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। ठेल-ढकेल वालों को नया ठिकाना रामलीला मैदान होगा। मैनबाजार की सड़क पर कोई ठेल-ढकेल नजर नहीं आएगी। मैन बाजार में फुटपाथ नाले तक पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इस चेतावनी के बाद मैन बाजार से लेकर बरहन और खंदौली रोड पर नाले से आगे तक पक्के निर्माण करने वालों में खलबली मच गई है। इसके साथ नगर क्षेत्र के तालाबों की जमीन कब्जाने वालों की धड़कनें तेज हो गई हैं।
बैठक के बाद पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने बाजार के मुख्य मार्ग का निरीक्षण कर अतिक्रमण का जायजा लिया। बैठक में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राकेश बघेल, नायब तहसीलदार अजय कुमार शर्मा, थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान, कस्बा इंचार्ज ललित कुमार भाटी के अलावा व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद थे।

Subscribe to my channel

