गढवा ग्राम पंचायत मझिगावॉ के पंचायत भवन के सभागार में सबका साथ सबका विकास योजना को लेकर आम सभा आयोजन किया गया

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां के पंचायत भवन के सभागार में सबका साथ सबका विकास योजना को लेकर दिन शनिवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों को विकास के लिए मझिगवां पंचायत के सभी वार्ड से योजना को लिखवाया गया जिसमें कच्ची करण एवं पक्की करण दोनों योजना शामिल था जैसे गाय सेड, बकरी शेड, समतलीकरण, डोभा, पीसीसी पथ निर्माण, कूप निर्माण, चापाकल निर्माण, एवं प्रधानमंत्री आवास से वंचित व्यक्तियों के नाम शामिल था।
ग्राम सभा काअध्यक्षता मझिगवां पंचायत के रोजगार सेवक अंबिका सिंह ने किया एवं सभी ग्रामीणों के बीच योजनाओं के विषय में विधिवत बताया।
मौके पर उपस्थित उप मुखिया अरुण मिश्रा, स्वयंसेवक अरविंद कुमार, वार्ड सदस्य सुदामा, राम राम वचन राम, जितेंद्र कुमार, समाजसेवी हरिनारायण यादव, कमलावती देवी, ममता देवी तथा सभी ग्रामीण उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



