फिरोजाबाद धोखाधडी कर एटीएम चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
धोखाधडी कर एटीएम चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

जिला फिरोजाबाद
एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दक्षिण पुलिस टीम द्वारा धोखाधडी कर एटीएम चोरी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तों को 35 विभिन्न बैकों के डेबिट/वीजा कार्ड एवं 01 किलो 300 ग्राम अवैध चरस बरामदगी सहित किया गिरफ्तार । अभियुक्त पर 01 दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में अपराध व अपराधियो के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन एंव क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी दक्षिण बैजनाथ सिंह के द्वारा गठित की गयी टीम नेतृत्व में व0उ0नि0 तेजवीर सिंह व उ0नि0 राकेश कुमार कश्यप मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सचना पर थाना दक्षिण क्षेत्र माल गौदाम तिराहे से 20 कदम चन्दवार गेट की और से प्रेम राठौर पुत्र स्व0 जयपाल राठौर निवासी ग्राम इटौरा थाना मसटैना जिला फिरोजाबाद उम्र करीब 30 वर्ष को 16 अदद डेबिट/बिजा कार्ड तथा पौलीथीन बैग मे बरामद चरस का कुल वजन 1 किलो 300 ग्राम के साथ में तथा दूसरे व्यक्ति तरुण कुमार पुत्र गंगाराम नि0 ग्राम इटौरा थाना मटसैना जनपद फिरोजाबाद उम्र करीब 20 वर्ष को विभिन्न बैंको के 19 डेबिट/बिजा कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण से पूछताछ की गई तो अभियुक्तगण के द्वारा स्वीकार किया गया कि हम लोग एक साथ मिलकर एटीएम में पैसे निकलाने वाले लोगो के पीछे खड़े होकर उनके एटीएम कार्ड के पिन पर नजर रखते हैं और पैसा निकालने वाले व्यक्ति का एटीएम कार्ड को अपने पास में रखे एटीएम कार्ड को अपनी बातों में लेकर बदल लेते हैं और उसके बाद उनके एटीएम से पैसा निकाल लेते हैं । गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण के विरुध्द नियमानुसार अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइव से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


