Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

बालिकाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल कॉलेज के आसपास शौहदों पर रखी जा रही है पैनी नजर

बालिकाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल कॉलेज के आसपास शौहदों पर रखी जा रही है पैनी नजर

Spread the love

*बालिकाओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्कूल कॉलेज के आसपास शौहदों पर रखी जा रही है पैनी नजर*
प्रायः देखने में आ रहा है कि महिला तथा बालिकाओं के साथ अज्ञानता/मजबूरी/बहकावे में आकर तरह-तरह की घटनाएं हो जाती हैं । कुछ बालिकाएं लज्जा को ध्यान में रखते हुए अपने साथ हो रहे अपराध या घटना के संबंध में किसी को बताने से भी डरती हैं। जिससे अपराधियों को बढ़ावा मिलता है और महिलाएं तथा बालिकाएं अपना जीवन घुट-घुट कर जीती है। इस प्रकार की समस्याओं से निजात पाने के लिए महिलाओं व बालिकाओं को काउंसलिंग/सपोर्ट/रिहैबिलीटेशन की आवश्यकता होती है । उक्त बातों को ध्यान में रखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा द्वारा ऑपरेशन जागृति “इंटेंसिव कम्युनिटी आउटर रीच फॉर एंपावरिंग वूमेन एंड गर्ल्स फॉर सेफ्टी एंड अवेयरनेस” प्रोग्राम चलाया जाना है। जिसमें महिलाओं व बालिकाओं की काउंसलिंग, सपोर्ट और रिहैबिलिटेशन के लिए टीम्स का गठन किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक विभाग से अधिकारी तथा साथ ही साथ मनोवैज्ञानिकों को भी शामिल किया जाएगा । महिलाओं व बालिकाओं के साथ हो रहे अपराध को रोकने के लिए तथा उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा को ध्यान में रखते हुए बालिकाओं की सुरक्षा हेतु स्कूल तथा कॉलेज में महिला पुलिस टीम द्वारा कॉलेज व स्कूल के आसपास अनावश्यक खड़े हो रहे शोहदो पर पैनी नजर रखने के लिए थाना टूंडला पर टीम बनाई गई। थाना प्रभारी टूंडला निरीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा एंटी रोमियो टीम के साथ चौकी प्रभारी महिला उप निरीक्षक को एक टीम दी गई । जिसके द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते जीजीआईसी पहुंचकर कॉलेज के आसपास छुट्टी से पहले अनावश्यक खड़े हुए कुछ लडको को सख्त हिदायत देते हुए रवाना किया गया । खासतौर से महिला पुलिस को देखकर उक्त बालिकाओं के चेहरे पर एक अलग ही खुशी नजर आई । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे शक्ति दीदी अभियान तथा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर अलग-अलग स्थान पर चेकिंग की जाती है।

 

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com