Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
मथुरा घर के बाहर दबंग नहीं निकालने दे रहे नाली
घर के बाहर दबंग नहीं निकालने दे रहे नाली

कोसीकलां मथुरा
घर के बाहर दबंग नहीं निकालने दे रहे नाली
कोसीकला के निकटवर्ती गांव बठेन कलां में दबंगों के आतंक से एक ब्राह्मण परिवार काफी परेशान है। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस प्रशासन से अनेकों बार की। लेकिन आज तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई।
बठैन कला निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि उसके घर की नाली बाहर गली में दबंगों ने रोक रखी है। जिससे घर का सारा गंदा पानी सड़क पर जमा हो गया है। उन्होंने बताया कि वह दबंग पड़ोसियों से अनेकों बार उस नाली को निकलवाने के लिए गुजारिश कर चुके हैं। लेकिन वह उसे डरा धमका कर भगा देते हैं। उसने पुलिस प्रशासन से इसकी शिकायत की। लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। उसने बताया कि वह काफी परेशान हो गया है।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



