BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरझारखण्डतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस कार्य, तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति चार घंटे रहेगी बाधित

दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस कार्य, तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति चार घंटे रहेगी बाधित

Spread the love

दुर्गा पूजा से पहले मेंटेनेंस कार्य, तीन फीडरों की बिजली आपूर्ति चार घंटे रहेगी बाधित

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं निर्बाध बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा लाइन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण 4 अक्टूबर 2026 (रविवार) को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक टाउन-1, टाउन-2 एवं डीबी रोड फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
मेंटेनेंस कार्य के दौरान टाउन-1 फीडर के तहत शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी, बंगाली बाजार, शारदा नगर, बटराहा, चांदनी चौक, मारूफगंज एवं सब्जी मंडी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
वहीं टाउन-2 फीडर से जुड़े पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा, मीरा सिनेमा, राइस मिल कैंपस एवं कायस्थ टोला सहित आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसी तरह डीबी रोड फीडर के तहत थाना चौक, दुर्गा मंदिर, पोस्ट ऑफिस, जिला परिषद, थाना एवं वीर कुंवर सिंह चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहरसा ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक विद्युत कार्य पहले ही पूरा कर लें। उन्होंने उपभोक्ताओं से लाइन मेंटेनेंस कार्य के दौरान विभाग को सहयोग प्रदान करने की अपील की है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com