बाँदा: बस क्लीनर की बस के नीचे दबकर हुई मौत

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ
एंकर — बांदा जनपद के तिंदवारी से बबेरू आ रही एक प्राइवेट बस के 35 वर्षीय क्लीनर की बस के नीचे दबकर मौत हो गई। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
वीओ– पूरा मामला बांदा जनपद के बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदौली गांव के पास का है। जहां पर तिन्दवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भुजरख गांव का रहने वाला चंद्रभान पुत्र भगवती प्रसाद उम्र 45 वर्ष, एक प्राइवेट बस पर क्लीनर का काम करता है। जहां एक प्राइवेट बस तिंदवारी से बबेरू सवारी लेकर आ रही थी। तभी हरदौली गांव के पास सवारियों को उतारते समय बस क्लीनर अचानक खिड़की से गिर गया। जिसकी वजह से बस का पिछला पहिया क्लीनर चंद्रभान के ऊपर चढ़ गया। जिसकी वजह से मौत हो गई। वहां पर मौजूद लोगों के द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया हैं।
बाइट – शिवबली . बस कंडक्टर
बाइट – डाँ. धर्मेंद्र . सीएचसी बबेरू
Subscribe to my channel



