तैलिक वैश्य समाज ने वन पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद का किया भव्य अभिनंदन, भामाशाह पार्क के नामकरण पर जताया आभार
तैलिक वैश्य समाज ने वन पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद का किया भव्य अभिनंदन, भामाशाह पार्क के नामकरण पर जताया आभार

तैलिक वैश्य समाज ने वन पर्यावरण मंत्री रामचंद्र प्रसाद का किया भव्य अभिनंदन, भामाशाह पार्क के नामकरण पर जताया आभार
सहरसा। विकास कुमार प्रभारी 
सहरसा जिला तैलिक वैश्य समाज की ओर से बिहार सरकार के वन, पर्यावरण एवं जल संरक्षण मंत्री रामचंद्र प्रसाद का भव्य अभिनंदन समारोह गांधी पथ स्थित साहू समाज भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं समाज के वरिष्ठ नेता नीरज गुप्ता ने की, जबकि संचालन महिषी विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी चंदन बागची ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि अपनों के बीच आकर और समाज के लोगों द्वारा मिले भव्य स्वागत से वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए समान रूप से कार्य कर रही है। आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें समाज के लोगों के संघर्ष और ताकत का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मंत्री और जनसेवक के रूप में समाज की जरूरतों के समय हमेशा खड़े रहेंगे। समाज की महिलाओं ने मंत्री को अंगवस्त्र, बुके एवं फूल देकर सम्मानित किया।
अध्यक्षीय संबोधन में नीरज गुप्ता ने सहरसा के चिल्ड्रेन पार्क का नाम दानवीर भामाशाह के नाम पर रखने के निर्णय के लिए मंत्री रामचंद्र प्रसाद एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति समाज की ओर से आभार जताया। उन्होंने इसे ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि समाज इस सम्मान के लिए सदैव आभारी रहेगा।
पूर्व विधायक एवं जदयू जिलाध्यक्ष गूंजेश्वर साह ने कहा कि दानवीर भामाशाह के नाम पर पार्क का नामकरण सहरसा के लिए गौरवपूर्ण अवसर है। वहीं कार्यक्रम संचालक चंदन बागची ने कहा कि पार्क का नाम भामाशाह के नाम पर रखने से नई पीढ़ी उनके त्याग, वीरता और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेगी। उन्होंने विधानसभा एवं लोकसभा में दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी सरकार से की।
कार्यक्रम को तैलिक साहू सभा के जिलाध्यक्ष उदय चंद्र साहू, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुबोध साहू, जिला परिषद सदस्य आर्यन साहू, देवेंद्र देव, वीरेंद्र साहू, राजीव रंजन साह, छठु साहू, शंकर साह, प्रहलाद रमन, कमल नारायण गुप्ता, अरुण साह, बैजनाथ साह, दीपक कुमार, दीपक साह, विनोद साह, सत्यनारायण साह, पीतांबर साह, सुरेश साह, फूलचंद साह, कन्हैया साह, संजय साह, फुलेश्वर साह, जयचंद साह, रंजीत बबलू, हाकिम साह, आशीष कुमार, नवीन साह एवं बबुआन साह सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। समारोह में समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel



