गांधी पथ पोखर पर निःशुल्क दूध,अगरबत्ती,गंगाजल का वितरण
गांधी पथ पोखर पर निःशुल्क दूध,अगरबत्ती,गंगाजल का वितरण

गांधी पथ पोखर पर निःशुल्क दूध,अगरबत्ती,गंगाजल का वितरण
सहरसा विकास कुमार प्रभारी 
लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर स्वयंसेवी संगठनों द्वारा छठव्रतियों की सुविधा व सहुलियत प्रदान करने के उद्देश्य से पूजा से संबंधित सामाग्री निशुल्क वितरण किया गया।इस कड़ी में शहर के गांधी पथ पोखर पर निःशुल्क दूध,अगरबत्ती,गंगाजल का वितरण किया गया।इस अवसर पर नवयुवकों ने छठ घाट की साफ-सफाई एवं जरूरतमंद लोगों के बीच पूजन सामान भी उपलब्ध कराया गया है।जिसमें
सुशील गुप्ता ,शिवम कुमार,डॉक्टर गोपाल कुमार,बजरंगी कुमार,शुभम कुमार,सिद्धि कुमारी,खुशी कुमारी,किरण कुमारी वंदना कुमारी, साक्षी कुमारी,शंभू कुमार कुन्दन,कैलाश भगत,शंकर कुमार,रतन दास,शिवम कुमार,गुरुदेव कुमार,इत्यादि सहयोग किया।लोगों ने बताया कि यह प्रकृति संरक्षण का पर्व है।इसमें पंच तत्व रचित शरीर से संबंधित सृष्टि में मौजूद पंच तत्व की पूजा की जाती है।साथ ही साथ छठ पर्व हमें संदेश देती है जिसका अस्त होता है।रात्रि अंधकार फैल जाती है।लेकिन प्रात:काल पुन: नये कलेवर व तेवर के साथ फिर से उदय होता है।मनुष्य जीवन मे सुख दुख उतार-चढ़ाव उत्थान पतन में हमें छठ पर्व से आत्मानुशासन धैर्य व पवित्रता का पाठ ग्रहण करना सीखाती है।
Subscribe to my channel


