बरियाही पंचायत भवन पर सहयोग शिविर का आयोजन
बरियाही पंचायत भवन पर सहयोग शिविर का आयोजन

बरियाही पंचायत भवन पर सहयोग शिविर का आयोजन
सहरसा विकास कुमार प्रभारी 
जिला प्रशासन द्वारा कहरा प्रखंड स्थित ग्राम पंचायत बरियाही पंचायत भवन पर मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन निर्धारित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रेयांश तिवारी, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कहरा, अंचलाधिकारी कहरा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी कहरा, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कहरा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी कहरा, प्रखंड वीबीजी रामजी योजना पदाधिकारी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी कहरा प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी कहरा एवं प्रखंड स्तर के कर्मी सहयोग शिविर में भाग लिए। मुखिया श्रीमती संगीता कुमारी के द्वारा जिला पदाधिकारी को पाग एवं अंक वस्त्र से सम्मानित किया गया।सहयोग शिविर में पहुंचे विभिन्न लाभुको प्रमाण पत्र निर्गत कर दिया गया। जिसमें निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र,मृत्यु प्रमाण पत्र लाभुकों को दिया गया।जिला पदाधिकारी ने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड व जिला स्तर पर सहयोग शिविर के माध्यम से आम जनता विभिन्न तरह की परेशानियों को सहयोग पोर्टल पर आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।मुखिया श्रीमती संगीता कुमारी ने जिला पदाधिकारी सहित सभी आए हुए पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि आप लोग अधिक से अधिक सहयोग शिविर पर आवेदन कर सभी तरह के समस्याओं से निदान पा सकते हैं।शिविर में जिला 20 सूत्री सदस्य गणेश कुमार गौरव पान,पंचायत सचिव अमर राज,पैक्स अध्यक्ष मनोज यादव, उप मुखिया प्रतिनिधि गुड्डू शाह, वार्ड सदस्य देवेंद्र ताती, प्रमोद यादव, संतोष यादव,भावेश राम,दिनेश यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक आलोक राज, कार्यपालक सहायक रुचि कुमारी, अशोक तांती सहित ग्रामीण एवं आम जनता मौजूद रहें।
Subscribe to my channel



