BreakingprobivPublicUncategorizedएक्सक्लूसिवबिहारव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

महिषी स्थित नकुलेश्वर महादेव मंदिर नाकुच गमरहो में 31 वां विशाल वार्षिक शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन

महिषी स्थित नकुलेश्वर महादेव मंदिर नाकुच गमरहो में 31 वां विशाल वार्षिक शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन

Spread the love

महिषी स्थित नकुलेश्वर महादेव मंदिर नाकुच गमरहो में 31 वां विशाल वार्षिक शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन

गुरु रुप में भगवान शिव के प्रति आस्था रखें,अंधविश्वास नहीं: भाई परमेश्वर

सहरसा विकास कुमार प्रभारी

जिले के महिषी प्रखंड अन्तर्गत अति प्राचीन प्रसिद्ध नकुलेश्वर महादेव मंदिर नाकुच गमरहो में मंगलवार को 31 वां विशाल वार्षिक शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित शिव शिष्य भाई परमेश्वर ने कहा कि भगवान शिव की शिष्यता ग्रहण करने वाले लोगों की सम्पूर्ण जबावदेही स्वयं शिव लेते हैं।उन्होंने कहा कि गुरु रुप में भगवान शिव के प्रति आस्था रखें,अंधविश्वास नहीं।उन्होंने कहा कि श्रृद्धा, विश्वास, समर्पण,के अभाव में भी शिव की शिष्यता अंकुरित, पल्लवित, पुष्पित हो सकती हैं -होती हैं। उन्होंने कहा कि जब नियम पुजा,पाठ,जप,तप, त्योहार साथ ना दें तो गुरु कि दया साथ देती हैं। उन्होंने कहा कि आज का व्यक्ति कर्म करके फल पाने की इच्छुक हैं लेकिन जब कर्म करके मनवांछित फल की प्राप्ति नहीं हो पाती,उस समय गुरु की दया साथ देती हैं।उन्होंने कहा कि मन का निरालंब होना कठिन है,मन हमेशा किसी ना किसी आश्रय में रहना चाहता है,मन में उत्पन्न इच्छा नई आशाओं को जन्म देती हैं,मानव मन गुरु की ओट में अटक जाय यह बड़ा दुर्लभ है,विना गुरु के दया संभव नहीं। उन्होंने कहा कि सन् 1999 में साहब श्री हरीन्द्रानन्द जी ने स्वयं इस नकुलेश्वर महादेव मंदिर में कहा कि धैर्य: कण्ठा, विचार: दंड:आज का यह 31 वां शिव गुरु परिचर्चा शिव शिष्यों की एक निष्ठा को प्रमाणित करता है।
उन्होंने कहा कि साहब श्री का मानना है कि अकड़ और अहंकार गुरु दया पथ में अवरोधक हैं। कृतध्न व्यक्ति आध्यात्मिक नही हो सकता, शिव शिष्य तो कदापि नहीं।उन्होंने कहा कि शिव शिष्यता को आध्यात्म से ऊपर के श्रेणी में रखा गया है। गुरु दया पाने के लिए 5 विन्दुओं को उजागर किया गया जिसमें गुरु की दया गुरु आदेशित कार्य करने भर से प्राप्त होता हैं।मन से शिव शिष्यता की वरीयता मिटानी होगी,गुरु और समाज के साथ विनीत रहना होगा, लौकिक महत्वाकांक्षाओं का त्याग करना होगा और सचमुच में शिव का अनुचर बनना पड़ेगा। विशाल शिव गुरु परिचर्चा को सम्बोधित करते भाई परमेश्वर ने कहा कि साहब श्री हरीन्द्रानन्द जी ने शिव को गुरु माना और उनके तल पर गुरु रुप में जब स्वयं शिव ने संवाद करने लगा तब उन्होंने लोगों को शिव का शिष्य बनने के लिए प्रेरित करने लगे।उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक यात्रा के लिए शिव की शिष्यता त्वरित गति से विस्तार ले रही हैं।यहां किसी प्रकार का जाति,धर्म,भेद भाव,लिंग सम्प्रदाय,खान पान,भेष भूषा,की कोई वर्जना नही है।उन्होंने कहा कि पुजा पाठ से भिन्न है भगवान शिव की शिष्यता।
उन्होंने कहा कि गुरु के रुप में शिव अपने शिष्य को पुर्ण ज्ञान की ओर ले जाता है इस लिए शिव गुरु की दया ही वास्तविक दीक्षा हैं।भगवान शिव स्वयं अपने शिष्य एवं शिष्याओं की भावना के अनुरूप फल देते हैं।
31 वां शिव गुरु परिचर्चा पुर्व राजनपुर से बधवा जाने वाली सड़क की साफ सफाई किया गया। आयोजन स्थल पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डा रामविलास साह द्वारा उपचार उपरांत मुफ्त दवाई वितरण किया गया। परिचर्चा में नशा छोड़ो जीवन बचाओ कार्यक्रम की सराहना किया गया।
मौके पर मधुबनी,दरभंगा,बेगुसराय, खगड़िया,सुपौल,मधेपुरा, अररिया,समस्तीपुर,सहरसा,से पहुंचे गुरु भाई नारायण झा,सुपौल से अंजनी ठाकुर,मधेपुरा से राजकुमार,सहरसा से जटेश्वर राय,अररिया सिकन्दर सिंह,मोहन मिश्र,समस्तीपुर से सत्यम जी,ओमी राम,शशी यादव,विनय राय,जटेश्वर बड़ा बाबु,चंदन मुखिया,गुरु बहन किरण, सिद्धि, खुशी आदि ने कहा कि विशाल शिव गुरु परिचर्चा में जिन लोगों ने शिव को गुरु माना है उनके जीवन में आज से परिवर्तन का संकेत दिखाई देने लगेगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com