BreakingprobivPublicUncategorizedअजब-गजबबिहारव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

छठ पर्व हमें पवित्रता, शुद्धता, त्याग एवं प्रभु उपासना का संदेश देता है:स्नेहा बहन

छठ पर्व हमें पवित्रता, शुद्धता, त्याग एवं प्रभु उपासना का संदेश देता है:स्नेहा बहन

Spread the love

छठ पर्व हमें पवित्रता, शुद्धता, त्याग एवं प्रभु उपासना का संदेश देता है:स्नेहा बहन

सहरसा विकास कुमार प्रभारी

छठ पर्व के शुभ अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शांति अनुभूति भवन में छठ घाट तैयार किया गया।जहां अनेक भाई-बहनों ने शाम में एवं प्रातः अमृतवेले ब्रह्मलोक वासी परमपिता परमात्मा शिव बाबा को याद किया और सभी छठ-व्रतियों के सुखमय जीवन के लिए मंगलकामना, शुभकामना की।इस अवसर पर सेवाकेंद्र प्रभारी स्नेहा बहन ने छठ पर्व की महानता एवं पवित्रता का रहस्य बताते हुए कहा कि छठ पर्व हमें पवित्रता, शुद्धता, त्याग एवं प्रभु उपासना का संदेश देता है। नहाय-खाय हमें संदेश देता है कि हमें केवल एक दिन नहीं, प्रतिदिन स्नान आदि करके ही भोजन आदि बनाने-खाने-खिलाने का नियम अपनाना चाहिए। खरना पर्व हमें संदेश देता है कि प्रतिदिन भोजन परमात्मा की याद में बनाकर उन्हें भोग लगाकर उनकी याद में प्रसाद समझकर स्वीकार करना चाहिए। सूर्य देव को संध्या अर्घ्य संदेश देता है कि जिनके प्रकाश से हम दिनभर जीवन की हर प्रकार की कारोबार करते हैं।जिनकी शक्ति से कितने ही जीवाणु-कीटाणु नाश होते है।उनके प्रकाश का जीवन में और भी महत्व है जिसके लिए अस्ताचलगामी सूर्य को प्रणाम करना उनके प्रति कृतज्ञता के भाव को दर्शाता है। प्रातः कालीन सूर्य देव के उदित होने पर उन्हें प्रणाम समर्पण करना उनके स्वागत के शुभागमन का भाव व्यक्त करता है। ब्रह्माकुमारीज़ परिवार इन सभी संयम-नियम-उपासना-त्याग-तपस्या को प्रतिदिन धारण करके चलता है। छठे तत्व में रहने वाले ज्ञान सूर्य शिव बाबा को, जो हम सभी आत्माओं का परमपिता है, सर्वशक्तिमान, ज्ञान-गुणों का सागर है, हम प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में उठकर मन-बुद्धि को उनकी याद में एकाग्र कर उनसे शक्ति भरते हैं एवं स्वयं को पावन बनाते हैं एवं विश्व कल्याण की कामना करते हैं।इस अवसर पर दर्जनों भाई-बहन उपस्थित थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com