BreakingprobivPublicUncategorizedउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
Trending

बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Spread the love

बच्चों ने जागरूकता रैली निकाल दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

गंगाप्रसाद करवरिया मंडल प्रभारी

यातायात चित्रकला प्रतियोगिता में रवि कुमार प्रथम, दिव्या पाल द्वितीय और रोहित कुमार तृतीय,
विकास पथ सेवा संस्थान ने प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

चित्रकूट। यातायात माह नवंबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा जिलेभर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं, जनसभाएं, बैठकें और जागरूकता रैली आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में यातायात पुलिस चित्रकूट एवं विकास पथ सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में कल्याण भारती इंटर कॉलेज, कर्वी में यातायात जागरूकता गोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी चित्रकला के माध्यम से यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं से बचाव का संदेश दिया।

प्रतियोगिता में रवि कुमार ने प्रथम, दिव्यपाल ने द्वितीय तथा रोहित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सुचेता नामदेव एवं रोहित प्रजापति को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सभी विजेता बच्चों को विकास पथ सेवा संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यातायात प्रभारी हरिराम यादव ने बच्चों की चित्रकला प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और चित्रों के माध्यम से यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश दिया है। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बच्चों को स्वयं जागरूक रहने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी हेलमेट, सीट बेल्ट तथा सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना चाहिए।

विकास पथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा आज समाज की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। यातायात नियमों की जानकारी और उनका पालन ही सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का प्रभावी माध्यम है। बच्चों के माध्यम से समाज में जागरूकता का संदेश पहुंचाना एक सराहनीय पहल है। इस तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताएं बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करती हैं।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रधानाचार्य कल्पना राजपूत ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक जेपी राजपूत ने की।

इस अवसर पर यातायात कांस्टेबल राम किशन, जागेश्वर प्रसाद, चंद्रवीर सिंह, अजय कुमार यादव, विद्यालय के प्रबंधक जेपी राजपूत एवं प्रधानाचार्य कल्पना राजपूत सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं में धीरेंद्र कुमार, सुवेदिता जायसवाल, रमेश कुमार, सुहानी पांडेय, लक्ष्मी देवी, कल्पना मिश्रा, विकास कुमार, श्रवण कुमार एवं रितु देवी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के समापन के बाद बच्चों ने जागरूकता रैली भी निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों ने आमजन को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से परिवार और समाज तक यातायात नियमों के प्रति जागरूकता पहुंचाना तथा सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित करना रहा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com