BreakingprobivPublicUncategorizedएक्सक्लूसिवबिहारव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

वार्ड पार्षद दीक्षा भारती के प्रयासों से पार्क निर्माण को मिली सफलता, प्रतिनिधि चंदन सिंह ने मंत्री के समक्ष रखी मांग

वार्ड पार्षद दीक्षा भारती के प्रयासों से पार्क निर्माण को मिली सफलता, प्रतिनिधि चंदन सिंह ने मंत्री के समक्ष रखी मांग

Spread the love

1.35 करोड़ की लागत से बना भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क जनता को समर्पित, 10 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश नि:शुल्क करने की मांग

वार्ड पार्षद दीक्षा भारती के प्रयासों से पार्क निर्माण को मिली सफलता, प्रतिनिधि चंदन सिंह ने मंत्री के समक्ष रखी मांग

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

शहरवासियों, खासकर बच्चों के लिए बड़ी सौगात के रूप में 1.35 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद ने भव्य उद्घाटन किया। पार्क के उद्घाटन से शहरवासियों में खुशी का माहौल है। अब बच्चों को खेलने-कूदने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंदन सिंह ने बताया कि वार्ड पार्षद दीक्षा भारती के अथक प्रयासों के बाद पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो सका और शहरवासियों को यह सौगात मिली। उन्होंने पार्क निर्माण में वार्ड पार्षद के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।
वहीं, चंदन सिंह ने मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद से मांग की कि शून्य से 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए पार्क में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी पार्क की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। पार्क बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद और शारीरिक विकास के साथ-साथ शहरवासियों के लिए बेहतर मनोरंजन स्थल साबित होगा।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com