Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद कृषक इंटर कॉलेज के चार बाल विज्ञानी जनपद के लिए चयनित

कृषक इंटर कॉलेज के चार बाल विज्ञानी जनपद के लिए चयनित

Spread the love

टूंडला: कृषक इंटर कॉलेज के चार बाल विज्ञानी जनपद के लिए चयनित

टूंडला। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक डा. निशा अस्थाना के निर्देशन में 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन कृषक इंटर कॉलेज, पचोखरा टूंडला में प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी हिमांशु भारद्वाज के संयोजन में किया गया।

अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पारितंत्र की विभिन्न परियोजनाओं की प्रोजेक्ट फाइल का अवलोकन भी किया एवं विद्यार्थियों को उनके विषय एवं कमियों को समझाया। प्रोजेक्ट प्रदर्शन में विद्यालय की कुल 36 टीमों ने प्रतिभाग किया।

जिसमें जनपद स्तर के लिए 04 टीमों क्रमशः उन्नति शर्मा, रमन पाठक, इक्षिता जैन, रितु सिंह का चयन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रंगेश उपाध्याय ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन हिमांशु भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में गोकुल चंद्र गौतम, सुरेश चंद्र पचैरी, सुनील जैन, अमित उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, अजय कुमार, अनिल चक, शीरध्वज शर्मा एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

 

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com