ट्री कटिंग व मरम्मत कार्य को लेकर बुधवार को चार घंटे बिजली रहेगी बाधित
ट्री कटिंग व मरम्मत कार्य को लेकर बुधवार को चार घंटे बिजली रहेगी बाधित

ट्री कटिंग व मरम्मत कार्य को लेकर बुधवार को चार घंटे बिजली रहेगी बाधित
ट्री कटिंग व मरम्मत कार्य को लेकर बुधवार सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति रहेगी ç
सहरसा।
शहर के पुराने पावर हाउस स्थित 33/11 केवी शक्ति उपकेंद्र से निकलने वाले गंगजला-3 एवं बैजनाथपुर फीडर में ट्री कटिंग और मरम्मत कार्य को लेकर बुधवार, 7 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता, सहरसा (शहरी) एवं सौरबाजार की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से पहले अपने आवश्यक घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य निपटा लें। विभाग के अनुसार, तकनीकी सुरक्षा एवं विद्युत लाइनों और उपकरणों की कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए यह रखरखाव कार्य किया जा रहा है, ताकि सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
ये इलाके होंगे प्रभावित: हकपारा, शिवपुरी, सिमराहा, भवी साह चौक, सियाराम चौक, छठ मंदिर, रामपुर, खजुरी, मुसहरनिया एवं सपहा सहित संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा कर लेने की अपील की है, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
Subscribe to my channel



