Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
गढवा 45 वर्षीय कांस्टेबल सूर्य देव राम की मौत

झारखंड गढ़वा सेदयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी(गढ़वा) : थाना क्षेत्र अंतर्गत डेमा गांव निवासी- नारायण राम के 45 वर्षीय पुत्र- सूर्यदेव राम की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात तकरीबन 10 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे जमशेदपुर टाटा में पोस्टेड थे, जहां उनकी मौत हृदयाघात से हो गई। 6/7/1999 को पलामू से उन्होंने जॉइनिंग किया था। कॉन्स्टेबल नम्बर 601 है। शव को रविवार की अहले सुबह पैतृक आवास लाया गया। शव आने की खबर जानकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसर गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, 2 पुत्र- सोनू कुमार, मनु कुमार व 2 पुत्री- बेबी कुमारी, रानी कुमारी को छोड़ चले।
अंतिम दाह संस्कार सतबहिनी झरना तीर्थ स्थल मुक्तिधाम में किया गया।

Subscribe to my channel



