Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

टूंडला में आज टूंडला एसडीएम सत्येंद्र सिंह व तहसीलदार डॉक्टर संत राज सिंह ने मिठाई की दुकानों पर की चेकिंग

टूंडला में आज टूंडला एसडीएम सत्येंद्र सिंह व तहसीलदार डॉक्टर संत राज सिंह ने मिठाई की दुकानों पर की चेकिंग

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद
टूंडला में आज टूंडला एसडीएम सत्येंद्र सिंह व तहसीलदार डॉक्टर संत राज सिंह ने मिठाई की दुकानों पर की चेकिंग

होली के पावन पर्व को देखते हुए शासन प्रशासन सक्रिय हो गया है वहीं जिला अधिकारी फिरोजाबाद रवि रंजन के दिशा निर्देश में आज टूंडला एसडीएम सत्येंद्र सिंह व टूंडला तहसीलदार डॉक्टर संत राज सिंह फूड इंस्पेक्टर के साथ कई मिठाइयों की दुकान पर छापेमारी की गई जिसमें मदन स्वीट रामा होटल के पास लक्ष्मी स्वीट हुंडी लाल स्वीट सुनहरी लाल स्वीट की दुकान पर आज एसडीएम ने बताया है त्योहारों को देखते हुए दुकानों पर मिलावटी मिठाई मिष्ठान नहीं बिके जिसे देखते हुए आज हमने कई दुकानों के सैंपल भरवाए हैं उनको लैब के लिए भेजा गया है अगर कोई भी दुकानदार मिलावटी सामान बेचेगा उस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी कोई भी दुकानदार मिलावटी सामान नहीं बेचे इस छापामार कार्रवाई से कई मिठाइयों की दुकान पर हड़कंप मच गया है एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया है आगे भी यह कार्रवाई चलती रहेगी इस मौके पर एसआई राजेश चौधरी मय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com