Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद : *थाना पचोखरा/सर्विलांस टीम की सयुंक्त कार्यवाही में अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर गैंग के 04 सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ 400 किलोग्राम गांजा बरामद ।*

Spread the love

थाना पचोखरा फिरोजाबाद

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट

*विगत समय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को जनपद फिरोजाबाद एवं आस-पास के जनपदों में उड़ीसा राज्य से तस्करी कर नाजायज गांजा की बड़ी खेप की सप्लाई किये जाने की सूचनायें प्राप्त हुई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुये उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी टूण्डला के पर्यवेक्षण में सर्विलांस टीम व थाना पचोखरा पुलिस टीम को गांजा तस्करी करने वाले गैंगों पर कार्यवाही कर गांजा बरामदगी किये जाने हेतु निर्देशित किया गया था ।*
उक्त आदेश के अनुपालन में जनपद की सर्विलांस टीम व थाना पचोखरा पुलिस गांजा तस्करी करने वाले अपराधियों पर लगातार निगरानी बनाये हुये थी, कि तभी दिनांक 12.07.21 को उक्त टीमों को सूचना प्राप्त हुई कि गांजा तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के कुछ सदस्य ट्रक से उड़ीसा राज्य से गांजा की तस्करी कर थाना पचोखरा क्षेत्र में एत्मादपुर से निहाल सिंह की पुलिया को आने वाले रोड पर स्थित सरिया फैक्ट्री के पास सप्लाई करने वाले हैं, इस सूचना पर टीमों द्वारा छदम छुपाव की रणनीति अपना कर उक्त स्थान की घेराबंदी की और जैसे ही अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य प्याज की बोरियों के नीचे छिपाकर लाये गये गांजा को ठिकाने लगाने के लिए इकट्ठे हुये कि तभी दविश देकर गैग के 05 सदस्यों को 400 किलोग्राम अबैध गांजा (अंतर्राष्टीय कीमत करीब 1.5 करोड़) मय ट्रक होण्डा सिटी कार सहित गिरफ्तार कर लिया सभी के विरुद्ध थाना पचोखरा पर अभियोग दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।

*पूछताछ का विवरणः-* अभियुक्तगणों से अबैध गांजा लाने व बिक्री करने के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त विनय कुमार ने बताया कि हम लोगों का एक सुसंगठित गैंग है जिसमें सभी के कार्य अलग अलग है पकडे गये साथियो के अलावा मेरे साथी मनोज कुमार पुत्र नामालूम निवासी ग्राम नगरिया मैनपुरी वर्तमान पता आर आर होटल के पास जनपद इटावा मो0नं0 6395393704 तथा पिंकू पुत्र नामालूम निवासी सतोहा(शिवासा इस्टेट के पास) थाना हाईवे जनपद मथुरा मो0नं0 9627202720 हैं । मै व मनोज यादव कटक उड़ीसा में जाकर गांजा खरीदते हैं और पकड़े गये नीरज चौधरी व चन्द्रमोहन वहाँ से गांजा यहाँ तक लाते हैं तथा पकडे गये गौरव चौधरी व देवेन्द्र तथा एक अन्य पिंकू इस गांजे को यहाँ इस क्षेत्र में बेचते हैं । साहब जिन लोगों से हम उड़ीसा से गांजा खरीदते हैं उनके नाम बाबू मो0नं0 7064320094, अजय कुमार मो0नं0 8658103542 व लिपिन कुमार माँझी मो0नं0 9556111719 हैं ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगणों का नाम पताः–*
1. विनय प्रताप सिंह उर्फ विन्नु पुत्र प्रेमवीर सिंह निवासी छत्तीगडी आहरन थाना एत्मादपुर आगरा (माल का मालिक)
2. नीरज चौधरी पुत्र नारायण सिंह निवासी मान थाना इगलास अलीगढ़(ड्राइवर) ।
3. चंद्रमोहन पुत्र लाल सिंह निवासी गड़ी नन्दराम थाना हाथरस गेट जिला हाथरस(ड्राइवर) ।
4. देवेंद्र यादव पुत्र शत्रुध्न सिंह निवासी नगला धोकल खाणे थाना बरहन जिला आगरा ।
5. गौरव चौधरी पुत्र ओमवीर सिंह निवासी मुरारी नगर खुर्जा थाना खुर्जानगर जिला बुलन्दशहर ।

*वाछिंत अभियुक्तगणों के नाम पताः-*
1. मनोज यादव पुत्र निवासी इटावा ।
2. पिंकू निवासी सतोहा थाना हाइबे मथुरा ।

*पूछताछ के दौरान उड़ीसा से माल बेचने वाले लोगों के नामः-*
1. बाबू मो0न0 7064320094 (मुख्य सप्लायर व गैंग लीडर)
2. अजय कुमार मो0न0 8658103542 खाता संख्या 37831268416 ifsc code sbin0009639 (फाइनेंसर)
3. विक्की मो0न0 8456088688
4. लिपन कुमार मांझी मो0न0 9556111719
5. सुभ्रत साहू
6. रेड्डी त्रिनाथ
7. गणेश्वर बहरा
*बरामदगीः-*
1. गांजा – 400 किलो (कीमत करीब 1.5 करोड़)
2. ट्रक नं0 MP 06 HC 2320 – 01 अदद (कीमत करीब 20 लाख)
2. होण्डा सिटी कार DL 04 CAW 5333 01 अदद (कीमत करीव 10 लाख)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1. थानाध्यक्ष हरवेन्द्र मिश्रा थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद ।
2. उ0नि0 सौरभ शर्मा थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद ।
3. आरक्षी 787 नीतेन्द्र कुमार थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद ।
4. आरक्षी 1004 हेमन्त कुमार थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद ।
5. आरक्षी 976 जयप्रकाश थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद ।
6. का0 1167 दिनेश कुमार थाना पचोखरा जनपद फिरोजाबाद ।

*सर्विलांस टीमः-*
1. उ0नि0 श्री विक्रान्त तौमर जनपद सर्विलांस शाखा जनपद फिरोजाबाद ।
2. मुख्य आरक्षी 673 आशीष शुक्ला ।
3. आरक्षी 1361 अमित उपाध्याय ।
4. आरक्षी 118 रघुराज सिंह ।
5. आरक्षी 1337 मुकेश कुमार ।
6. आरक्षी 821 अनिल कुमार ।

*जनपद फिरोजाबाद ।*👇👇

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com